मनोरंजन

“श्रीकृष्ण” का किरदार निभाने वाले ये एक्टर, अब दिखने लगे है ऐसे, PHOTO देख पहचानना होगा मुश्किल

हिंदी मनोरंजन जगत में ऐसी बहुत सी फिल्में और धारावाहिक हैं, जिन्हें लोग देखना बहुत पसंद करते हैं। इनके कलाकारों ने भी अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। वहीं कुछ ऐसी फिल्में और धारावाहिक भी हैं जिनकी चर्चा आज भी सुनने को मिल जाती है। आप सभी लोगों को 90 के दशक के मशहूर निर्माता-निर्देशक रामानंद सागर का पौराणिक धारावाहिक “श्री कृष्णा” तो याद ही होगा।

वैसे तो रामानंद सागर ने कई शानदार फिल्में बनाई है परंतु उन्होंने कई पौराणिक सीरियल भी बनाए हैं, जो हमेशा से सुर्खियों में रहे हैं। उन्हीं में से एक “श्री कृष्णा” सीरियल है, जो पूरे देश में घर-घर में मशहूर हो गया था। यह एक ऐसा धारावाहिक था, जिसे देखने के लिए हर घर में दर्शकों की भारी भीड़ एकत्रित हुआ करती थी। इस लोकप्रिय सीरियल में एक्टर स्वप्निल जोशी “श्री कृष्ण” का किरदार निभाते हुए नजर आए थे।

“श्री कृष्ण” का रोल निभाकर स्वप्निल जोशी घर-घर हो गए थे मशहूर

रामानंद सागर के “श्री कृष्णा” के कृष्णा जी का किरदार निभाकर अभिनेता स्वप्निल जोशी घर-घर मशहूर हो गए थे। उन्होंने इस शो में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। इस शो के माध्यम से उन्हें अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल हुई। स्वप्निल जोशी इस सीरियल के बाद हर घर में भगवान कृष्ण के नाम से पहचाने जाने लगे थे।

जब स्वप्निल जोशी की उम्र महज 16 वर्ष की थी तब उन्होंने यह रोल निभाया था परंतु अब स्वप्निल जोशी की उम्र 44 साल की हो गई है और उनका लुक पूरी तरह से बदल गया है। अगर आप उनकी ताजा तस्वीरें देखेंगे, तो उनको पहचान पाना आपके लिए भी मुश्किल हो सकता है।

स्वप्निल जोशी का पूरा बदल चुका है लुक

आपको बता दें कि स्वप्निल जोशी ने टीवी सीरियल के अलावा कई फिल्मों और वेब सीरीज में भी अभिनय किया है। उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों के दिल को जीत लिया है। इन दिनों स्वप्निल जोशी मराठी इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं। वह एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज समानंतर में भी मुख्य भूमिका निभा चुके हैं।

स्वप्निल जोशी की जो लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें देखा जा सकता है कि अभिनेता का लुक पूरी तरह से बदल गया है। वैसे देखा जाए तो उम्र के हिसाब से स्वप्निल जोशी का लुक काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। स्वप्निल जोशी के चेहरे पर अब उम्र का असर भी दिखने लगा है।

हालांकि, स्वप्निल जोशी अभी भी स्मार्ट दिखते हैं, उनकी स्मार्टनेस आज भी बरकरार है। आपको बता दें कि स्वप्निल जोशी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और वह अपने फैंस से इसके माध्यम से जुड़े रहते हैं। अक्सर स्वप्निल जोशी अपनी खास तस्वीरों और वीडियो को साझा करते रहते हैं, जिसे फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। यह तस्वीरें हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

बता दे कि “श्रीकृष्णा” में काम करने के बाद स्वप्निल जोशी की जिंदगी रातोंरात बदल गई। स्वप्निल जोशी इसके अलावा कई सीरियल और फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने ‘दिल विल प्यार व्यार’, ‘हद कर दी’, ‘भाभी’, ‘देश में निकला होगा चांद’ और ‘हरे कांच की चूड़ियां’ जैसे धारावाहिकों में काम किया है।

Related Articles

Back to top button