धार्मिक

16 अक्टूबर, आश्विन अमावस्या पर करें ये आसान उपाय, मनोकामना होगी पूरी, मां लक्ष्मी होंगीं प्रसन्न

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी खास दिन कुछ उपाय किए जाए तो इससे व्यक्ति अपने जीवन की बहुत सी परेशानियों से छुटकारा प्राप्त कर सकता है। आपको बता दें कि 18 सितंबर 2020 से वर्ष का अधिकमास यानी पुरुषोत्तम मास शुरू हुआ था और यह 16 अक्टूबर को समाप्त होगा। इस दिन आश्विन अमावस्या पड़ रही है। पंचांग के अनुसार यह दिन बहुत ही विशेष मानी जाती है। इस दिन को पुरुषोत्तम माह की अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा बताया जाता है कि अमावस्या के दिन किए गए उपायों का विशेष फल प्राप्त होता है।

अगर आप इस दिन कुछ सरल से उपाय करते हैं तो इससे आपके जीवन के बहुत से कष्ट दूर होंगे। आज हम आपको आश्विन अमावस्या के कुछ साधारण से उपाय बताने वाले हैं, जिनको करने से आपकी कई मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

आश्विन अमावस्या पर करें यह सरल उपाय

  • आप आश्विन अमावस्या को शाम के वक्त ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जरूर जलाएं। आप दीपक जलाते समय लाल रंग के धागे का इस्तेमाल कीजिए, साथ ही दिए के अंदर आप थोड़ा सा केसर डाल दीजिए। अगर आप यह उपाय करते हैं तो इससे माता लक्ष्मी जी प्रसन्न होंगी और आपके घर में कभी भी धन से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न नहीं होंगी।

  • यदि कोई व्यक्ति कालसर्प दोष से पीड़ित है तो ऐसी स्थिति में अमावस्या के दिन प्रातः काल में स्नान करने के पश्चात चांदी से बने हुए नाग-नागिन की पूजा करें, इसके पश्चात आप सफेद पुष्प के साथ नाग-नागिन के जोड़े को बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दीजिए। इससे कालसर्प दोष से मुक्ति मिलेगी।

  • अगर आप अमावस्या के दिन गरीब लोगों को भोजन कराकर उनको दान-दक्षिणा देते हैं तो इससे शारीरिक कष्टों से छुटकारा मिलता है। मान्यता अनुसार पुरुषोत्तम मास की अमावस्या को यदि गरीब लोगों को दान दिया जाए तो इससे जीवन में धन की कमी नहीं रहती है।
  • अगर आप अपनी सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूरी करना चाहते हैं तो अमावस्या के दिन आप चीटियों को मीठा खिला सकते हैं या फिर आप आटे में चीनी मिलाकर इनको खिलाएं, इससे सभी मुराद पूरी होंगी और आपके पापों का नाश होगा।
  • जो लोग आर्थिक रूप से परेशान चल रहे हैं उनको अमावस्या के दिन यह उपाय जरूर करना चाहिए। आप पुरुषोत्तम मास की अमावस्या के दिन स्नान करने के पश्चात भगवान का नाम लेते हुए आटे की छोटी-छोटी गोलियां बना लीजिए और इन गोलियों को आप मछलियों को खिला सकते हैं। इससे आपके जीवन की सभी प्रकार की परेशानियां दूर होंगी।

  • अगर बार-बार कोशिश करने के बावजूद भी आपकी नौकरी नहीं लग रही है तो आप अमावस्या के दिन एक नींबू को साफ करके सुबह के समय घर के मंदिर में रख दीजिए। इसके बाद रात के समय 7 बार बेरोजगार व्यक्ति अपने सिर के ऊपर से उतारकर इस नींबू को चार बराबर भागों में काट लें, इतना करने के बाद आपको किसी चौराहे पर जाकर नींबू के चारों टुकड़ों को चार दिशाओं में फेंकना होगा। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से बेरोजगारी दूर होती है। इस उपाय से शीघ्र ही अच्छी नौकरी मिलने के योग बनेंगे।

Related Articles

Back to top button