विशेष

बोल और सुन नहीं सकते राजेश और मंगला, सिर्फ 135 रुपए में हुई शादी, पेश किया एक उदाहरण

विवाह लड़का और लड़की के जीवन का एक खूबसूरत समय होता है। शादी से पहले लड़का और लड़की के मन में तरह-तरह की बातें आती हैं। हर कोई इंसान अपनी शादी को लेकर काफी उत्सुक रहता है। हर कोई यही चाहता है कि उसका जीवनसाथी अच्छा हो और उसकी भावनाओं को समझें। लोग अपनी शादी की तैयारियां कई दिन पहले से ही शुरु कर देते हैं। जिस घर के अंदर शादी होती है। उस घर का माहौल खुशियों से भरा रहता है। सभी रीति-रिवाज निभाए जाते हैं। घर के अंदर मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है।

शादी वाले घर के अंदर गाना-बजाना लगा रहता है। परिवार के लोगों के चेहरे पर एक अलग ही खुशी देखने को मिलती है। हर कोई यही चाहता है कि उसकी शादी यादगार हो और उनकी शादी में किसी भी प्रकार की कसर ना रहे, जिसके चलते लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए खूब खर्चा करते हैं। मेहमानों के स्वागत के लिए तरह तरह के इंतजाम करते हैं ताकि सालों साल तक उनकी शादी लोगों को याद रहे।

वैसे देखा जाए तो शादी ब्याह जैसे कार्यक्रम में लाखों का खर्चा हो जाता है परंतु आज हम आपको जिस खबर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं उसको जानने के बाद आप भी थोड़े आश्चर्यचकित जरूर हो जाएंगे। दरअसल, महाराष्ट्र के यवतमाल में एक शादी सिर्फ 135 रूपए में हुई है। जी हां, आप लोग बिल्कुल सही सुन रहे हैं। महज 135 रूपए में शादी संपन्न हुई है। इतने कम खर्च में हुई यह शादी सबके बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

आपको बता दें कि यवतमाल की रहने वाली मंगला संजय श्रीरामजीकर का विवाह अमरावती के राजेश बोरकर के साथ हुआ है और सबसे बड़ी बात यह है कि राजेश और मंगला दोनों ही बोल और सुन नहीं सकते हैं। इन दोनों की यह अरेंज मैरिज है। अक्सर देखा गया है कि अरेंज मैरिज में बहुत ज्यादा पैसा खर्च होता है परंतु इस शादी में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ बल्कि यह शादी बेहद कम खर्च में साधारण तरीके से हुई है।

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि सभी रिश्तेदारों ने मिलकर यह शादी करवाई है। इस शादी में दूल्हा दुल्हन के मां-बाप, चाचा चाची, भाई-बहन बस इतने ही लोग शामिल थे। यह शादी कोर्ट में की गई और सिर्फ 135 रुपए में यह शादी संपन्न हुई। इतने कम खर्च में राजेश और मंगला विवाह के बंधन में बंध गए। इस शादी की चर्चा सभी लोगों के बीच हो रही है।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कोरोना महामारी के बीच अभी भी लोग अपनी शादियों में बड़ी संख्या में लोगों को बुला रहे हैं और लाखों का खर्चा कर रहे हैं परंतु मंगला और राजेश ने ऐसे लोगों के लिए यह उदाहरण पेश किया है कि कम खर्चे में भी अच्छी शादी हो सकती है।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ने की वजह से प्रशासन की तरफ से शादियों में कम से कम लोगों को बुलाने का नियम है परंतु इसके बावजूद भी लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं और बड़ी संख्या में शादी में लोगों को बुला रहे हैं, जिसके कारण कोरोना वायरस के केस बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच मंगला और राजेश की शादी ने उदाहरण पेश किया है कि इतने कम खर्च में भी देश में शादी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button