बॉलीवुड

सुनील शेट्टी के प्यार में पड़ माना कादरी ने उठाया था ऐसा कदम, जिसे देखकर हर कोई रह गया था दंग

हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के अन्ना यानी सुपरस्टार सुनील शेट्टी का नाम दुनिया भर में शुमार है, जिन्हें आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को भी संवार रखा है। बता दें कि हाल ही में सुनील शेट्टी ने अपना 59वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। 11 अगस्त 1961 मैंगलोर कर्नाटक में जन्में सुनील शेट्टी को बॉलीवुड में प्यार से ‘अन्ना’ के नाम से ही पुकारा जाता है। सुनील शेट्टी ना सिर्फ एक बॉलीवुड स्टार बल्कि वह एक कामयाब बिज़नेसमैन भी हैं।

बॉलीवुड स्टार और बिजनेसमैन हैं सुनील

शायद आपमें से कम लोग ही इस बात से वाकिफ होंगे कि सुनील शेट्टी ना सिर्फ एक बॉलीवुड अभिनेता बल्कि एक बिजनेसमैन भी हैं। जी हां, बता दें कि सुनील कई क्लब्स और बार के मालिक हैं। इसके अलावा वो रेस्टोरेंट और रियल स्टेट का बिजनेस भी करते हैं। यही नहीं बल्कि उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस ‘पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट’ भी है। उनके कर्नाटक के उडुपी सहित कई शहरों और देशों में रेस्टोरेंट और होटल हैं। वहीं उनका खुद का बुटिक है, जो कपड़ों की अपनी रेंज निकालता है। सुनील शेट्टी का बिजनेस हर जगह फैला हुआ है, जिसके बाद वो ना सिर्फ फिल्मों बल्कि अपने खुद के बिजनेस से भी लाखों-करोड़ों की कमाई करते हैं।

पत्नी माना है सुनील की ताकत

आज सुनील शेट्टी जिस मुकाम पर हैं उसमें कहीं-ना-कहीं उनकी पत्नी माना शेट्टी का भी हाथ है। दरअसल, सुनील के सारे कामों में माना उनके कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। माना शेट्टी सुनील की ताकत होने के साथ-साथ उनकी कामयाबी के पीछे छिपा राज़ भी हैं। यही नहीं बल्कि माना शेट्टी सुनील के बिजनेस के काम में भी उनका हाथ बंटाती हैं।

माना ने शादी के लिए उठाया था यह कदम

सुनील शेट्टी और माना कादरी ने साल 1991 में शादी  रचाई। जानकारी के लिए बता दें कि माना एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनका पूरा नाम मोनिषा कादरी था। वहीं जब माना को सुनील से प्यार हुआ तो उन्होंने शादी करने के लिए अपना धर्म बदल डाला। दोनों पहली नज़र में ही एक-दूसरे के ऊपर अपना दिल हार बैठे थे। माना से सुनील को पहली नज़र में ही प्यार हो गया था। बता दें कि उनके दो बच्चे आथिया शेट्टी और बेटा अहान शेट्टी हैं। आथिया फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं वहीं अहान बॉलीवुड में पैर जमाने का सपना देख रहे हैं।

Sunil Shetty's House: - Sunil Shetty's lavish holiday home in Khandala

सुनील का घर है बेहद आलीशान

जैसे देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी आलीशान जीवन व्यतीत करते हैं ठीक उसी तरह सुनील शेट्टी भी उन बिजनेसमैन की तरह टॉप का लाइफस्टाइल रखते हैं। जी हां, सुनील शेट्टी अपने परिवार के साथ Altamount Road, पर बने Prithvi Apartments में रहते हैं। खास बात तो यह है कि इस रोड को भारत के अरबपतियों की रोड भी कहा जाता है। सुनील शेट्टी का घर बेहद खूबसूरत और आलीशान है। जिसके कोना-कोना सबका ध्यान अपनी तरफ खींचता है। उनके घर में महंगे कारपेट से लेकर आरामदायक सोफों तक सब कुछ बेहद शानदार और आलीशान है।

बॉलीवुड से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए इंडिया फीड्स के साथ जुड़ें रहें।

Related Articles

Back to top button