7 वर्षों बाद ये ग्रह करेगा मेष राशि में प्रवेश, जानिए आपकी राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लगातार ग्रह-नक्षत्रों में होने वाले परिवर्तन की वजह से मनुष्य का जीवन, नौकरी, व्यापार, परिवार पर भिन्न-भिन्न प्रकार से प्रभाव पड़ता है। व्यक्ति को ग्रहों में बदलाव का कैसा फल मिलेगा? यह इनकी स्थिति पर निर्भर करता है। आपको बता दें कि 7 वर्षों बाद हर्षल ग्रह मेष राशि में वक्री होने जा रहे हैं। सौरमंडल में हर्षल सातवें वृत्त में रहता है और यह 84 वर्षों में सूर्य का एक चक्कर पूरा लगाता है यानी यह एक राशि में 7 वर्षों तक रहता है। आखिर यह परिवर्तन आपकी राशियों पर कैसा असर डालने वाला है? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि वाले जातकों की राशि में हर्षल पहले स्थान पर गोचर करेगा, जिसकी वजह से आप स्वार्थी और व्यक्तिवादी बन सकते हैं। आप हर चीज में अपना फायदा देखेंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। मानसिक शक्ति अचानक बढ़ सकती हैं। आपके नजरिए में बदलाव आएगा। कार्यस्थल में मान-सम्मान और रुतबा बना रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि वाले जातकों की राशि में हर्षल 12वें स्थान पर गोचर करेगा, जिसकी वजह से मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होने की संभावना बन रही है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप घर-परिवार की सभी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। आपकी आमदनी अच्छी रहने वाली है। कामकाज में बेहतर लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि वाले जातकों की राशि में हर्षल 11 वे स्थान पर गोचर करेगा, जिसकी वजह से आप जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सबसे आगे रहने वाले हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। आमदनी में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। कामकाज से आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अचानक लाभ के सुनहरे अवसर हाथ लग सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वाले जातकों की राशि में हर्षल दसवें स्थान पर गोचर करेगा, जिसका प्रभाव आपकी नौकरी और करियर पर पड़ने वाला है। आपको अपने करियर में बहुत से उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। अनजान लोगों के ऊपर आप जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा आपको विश्वासघात मिल सकता है। कामकाज में सफलता हासिल करने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी सेहत कमजोर रहेगी। खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। पारिवारिक जीवन की परिस्थितियां नकारात्मक हो सकती है।
सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वाले जातकों की राशि में हर्षल नौवें स्थान पर गोचर करेगा, जिसकी वजह से धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता मिल सकती है। जीवन की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। बच्चों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। किसी पुराने निवेश का आपको अच्छा लाभ मिलेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि होने की संभावना बन रही है।
कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों वाले जातकों की राशि में हर्षल आठवें स्थान पर गोचर करेगा, जिसकी वजह से मानसिक चिंता अधिक रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। कार्यस्थल में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप अपने जरूरी कामकाज को लेकर अधिक चिंतित रहेंगे। दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। प्रेम संबंधित मामलों से जुड़े हुए लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आप धन का निवेश करने से बचें अन्यथा आपको हानि हो सकती है।
तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वाले जातकों की राशि में हर्षल सातवें स्थान पर गोचर करेगा, जिसकी वजह से आपको बिजनेस में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। घर-परिवार के लोगों के बीच अच्छे तालमेल बनाए रखने की जरूरत है। आप अपने खानपान की आदतों पर काबू रखें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। बड़े भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है।
वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वाले जातकों की राशि में हर्षल छठे स्थान पर गोचर करेगा, जिसकी वजह से तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। हर्षल के गोचर की वजह से आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। कामकाज की योजनाएं पूरी हो सकती है। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। करियर से संबंधित नई जानकारियां हासिल हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि वाले जातकों की राशि में हर्षल पांचवें स्थान पर गोचर करेगा, जिसकी वजह से रचनात्मक कार्यों में वृद्धि होगी। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। नया सीखने में रुचि बढ़ेगी। आपको कार्य क्षेत्र में शुभ फल की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। मानसिक परेशानियां कम हो सकती है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि वाले जातकों की राशि में हर्षल चौथे भाव में गोचर करेगा। जिसकी वजह से आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप कोई भी जोखिम अपने हाथ में लेने से बचें। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। आपको अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने की जरूरत है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है। बच्चों की तरफ से कष्ट मिल सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वाले जातकों की राशि में हर्षल तीसरे स्थान पर गोचर करेगा, जिसकी वजह से आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। भाई-बहनों के बीच अच्छे संबंध बने रहेंगे। आपको अपने कामकाज में बेहतर नतीजे मिलेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। दान-पुण्य में आपकी रूचि बढ़ेगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सहयोग देंगे।
मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वाले जातकों की राशि में हर्षल दूसरे स्थान पर गोचर करेगा, जिसकी वजह से धन का आना-जाना लगा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मिली-जुली रहेगी। आप अपने कामकाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचें। आप अपने माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। भगवान की भक्ति से आपके मन को शांति मिलेगी। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे।