धार्मिक

इन 6 राशियों पर रहेगी शनि की शुभ नजर, मेहनत का मिलेगा उचित फल, होने वाला है आर्थिक फायदा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के शुभ-अशुभ प्रभाव की वजह से ही व्यक्ति के जीवन की परिस्थितियां बदलती रहती हैं। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों का शुभ प्रभाव है तो इसकी वजह से जीवन, परिवार, नौकरी में अच्छे नतीजे मिलते हैं, परंतु इनके अशुभ प्रभाव के कारण हर क्षेत्र में कठिनाइयां उत्पन्न होने लगती है। ज्योतिषशास्त्र में शनि ग्रह सबसे क्रूर माना गया है। इसकी खराब स्थिति व्यक्ति के जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न करती है, परंतु इसकी स्थिति ठीक होने से व्यक्ति को सभी सुख मिलता है। आपको बता दें कि कुछ राशियों के लोग ऐसे हैं जिनके ऊपर शनि ग्रह का शुभ प्रभाव रहेगा और इनको अपनी मेहनत का उचित फल मिलने वाला है। यह आर्थिक रूप से सुरक्षित रहेंगे।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने वाला है। आप अपनी सभी योजनाओं को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। आपके अच्छे स्वभाव से आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार से जुड़े हुए लोग अच्छा फायदा प्राप्त करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपको सफलता के नए मौके हाथ लग सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोग दूसरों के समक्ष अपनी छवि सुधारने में लगे रहेंगे। इस राशि के लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अन्य लोगों के कार्यों में हस्तक्षेप ना करें। आपको अपने स्वभाव में बदलाव लाने की जरूरत है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करना होगा। घर-परिवार से जुड़ी हुई परेशानियां आपको काफी चिंतित करेगी। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें। यदि आप कहीं पूंजी निवेश करने का मन बना चुके हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का समय शुभ रहेगा। शनिदेव की कृपा से नौकरी, व्यवसाय में आपको अच्छा फल मिलेगा। दांपत्य जीवन में आपको सुखद अनुभव हो सकते हैं। बच्चों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। घर-परिवार की परेशानियां दूर होंगी। ग्रहों के शुभ प्रभाव की वजह से आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। सगे-संबंधियों से मुलाकात करके आपका मन प्रफुल्लित होगा। आर्थिक योजनाएं सफल हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को सरकारी क्षेत्र में अच्छा लाभ मिल सकता है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आने के योग बन रहे हैं। आप कठिन से कठिन कार्य भी अपनी बुद्धिमानी का इस्तेमाल करके पूर्ण करेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। अचानक आर्थिक लाभ मिल सकता है। आर्थिक सफलता से आपकी जिंदगी में एक नई चमक आएगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का समय थोड़ा कठिन रह सकता है। पैसों के लेनदेन से आपको बचना होगा। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से आपको दूर रहने की जरूरत है। आपकी सेहत खराब रहेगी। कार्य क्षेत्र में आपको विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। साथ काम करने वाले लोगों से मतभेद होने की संभावना बन रही है। आप वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का प्रेम जीवन उत्तम रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आप अपने व्यापार में विस्तार करने की योजना बनाएंगे, जो भविष्य में फायदेमंद रहने वाली है। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। बच्चों के साथ आनंद पूर्ण समय व्यतीत करेंगे। दोस्तों की मदद मिल सकती है। आप आर्थिक रूप से सुरक्षित रहेंगे। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का समय मिला-जुला रहने वाला है। अचानक आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपकी आमदनी ठीक-ठाक रहेगी। करीबी रिश्तेदारों से भेंट मिलने के योग बन रहे हैं। आप किसी को भी पैसा उधार ना दें। आप अपने मित्रों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का समय उत्तम रहेगा। शनिदेव की कृपा से आत्मविश्वास का स्तर बढ़ेगा। आप अपने सभी रुके कामकाज सफलतापूर्वक पूर्ण कर सकते हैं। उत्साह में वृद्धि होगी। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। आपकी बुद्धि सही दिशा में रहेगी। कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को शनि देव के आशीर्वाद से किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको अचानक धन लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। संतान की तरफ से सुख की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। घर-परिवार की सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आप हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का समय ठीक रहेगा। आप अपनी चतुराई से हर परेशानियों का हल कर सकते हैं। आप अपने शत्रु पर जीत हासिल करेंगे। सरकारी संस्था से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। जमीन-जायदाद खरीदने या निवेश करने की योजना बन सकती है। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान दीजिए। मित्रों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। इस राशि के लोगों को अपने व्यवहार पर थोड़ा काबू रखने की जरूरत है अन्यथा किसी के साथ टकराव होने की संभावना बन रही है। शादीशुदा जिंदगी ठीक रहेगी। आप अपने जीवन साथी से अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को निजी क्षेत्र में उन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। आपको अपने कामकाज का उत्तम फल मिलेगा। सकारात्मक सोच की वजह से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगीं। आपको कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आप दिन दुगनी, रात चौगुनी तरक्की हासिल करेंगे।

Related Articles

Back to top button