बॉलीवुड

बेहद खूबसूरत है मंदाकिनी की बेटी, सुंदरता में मां को भी देती हैं कड़ी टक्कर, देखें तस्वीरें

साल 1985 में आई फिल्म “राम तेरी गंगा मैली” तो आप सभी लोगों को याद ही होगी। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता निर्माता-निर्देशक रहे राज कपूर की यह फिल्म ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म में नजर आए तमाम सितारे भी रातों-रात फेमस हो गए थे। इस फिल्म में बेहद खूबसूरत और जानी-मानी अभिनेत्री मंदाकिनी एक पहाड़ी लड़की का किरदार निभाते हुए नजर आईं थीं। उन्होंने अपनी खुबसुरती और दिलकश अदाओं से लोगों के दिलों में खुद की एक खास छाप छोड़ी थी।

आपको बता दें कि “राम तेरी गंगा मैली” फिल्म में मंदाकिनी ने राज कपूर के दिवंगत बेटे राजीव कपूर के साथ काम किया था। भले ही मंदाकिनी के साथ राजीव कपूर की यह पहली फिल्म थी परंतु दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया था। मंदाकिनी अपनी पहली ही फिल्म से लोगों का दिल जीतने में सफल रहीं। फिल्म में मंदाकिनी की अदाकारी के साथ ही उनकी खूबसूरती की भी दर्शकों ने खूब तारीफ की थी।

अचानक मंदाकिनी इंडस्ट्री से हो गईं गायब

30 जुलाई 1963 को मेरठ में जन्मी मंदाकिनी अपनी पहली ही फिल्म से रातों-रात स्टार बन गई थीं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। लेकिन एक दिन अचानक ही मंदाकिनी इंडस्ट्री से गायब हो गईं। कुछ सालों बाद यह खबर सामने आई कि उन्होंने शादी कर घर बसा लिया है। मंदाकिनी के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम रब्बिल ठाकुर है और बेटी का नाम राबजे इनाया ठाकुर है।

मंदाकिनी की बेटी राबजे इनाया ठाकुर अपनी मम्मी की तरह ही बेहद खूबसूरत है। मंदाकिनी की बेटी की कुछ तस्वीरें हाल ही में सामने आई थीं, जिन्हें देखने के बाद फैंस उनकी खूबसूरती की खूब तारीफ कर रहे हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं मंदाकिनी की खूबसूरत बेटी की कुछ तस्वीरों को…

बेहद खूबसूरत है मंदाकिनी की बेटी राबजे इनाया ठाकुर

आपको बता दें कि मंदाकिनी की बेटी राबजे इनाया ठाकुर दिखने में बिल्कुल अपने मम्मी की तरह ही लगती हैं। फिलहाल राबजे इनाया ठाकुर पढ़ाई कर रही हैं। मंदाकिनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर वह अपनी और अपने परिवार के साथ की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी की तस्वीरों को शेयर किया था।

बता दें कि मंदाकिनी ने साल 1990 में डॉ. कायगूर टी रिनपोचे ठाकुर से शादी की थी। राबजे इनाया अपनी मां मंदाकिनी की तरह ही खूबसूरत है। मंदाकिनी की बेटी अब काफी बड़ी हो चुकी है। सोशल मीडिया पर राबजे इनाया की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। मंदाकिनी और उनकी बेटी राबजे इनाया आपस में बेहद शानदार बॉन्डिंग शेयर करते हैं।

राबजे इनाया अपने पापा डॉ. काग्युर टी रिनपोचे के भी बेहद करीब हैं। अक्सर डॉ. काग्युर टी रिनपोचे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी के साथ वाली तस्वीरों को साझा करते रहते हैं।

राबजे इनाया स्टार किड होने के बावजूद भी लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। अक्सर उनकी तस्वीरें देखकर कोई भी यह कह सकता है कि राबजे इनाया मां मंदाकिनी पर गई हैं। अक्सर उनकी तस्वीरें उनके परिवार के सदस्यों के साथ वायरल होती रहती हैं।

अगर हम मंदाकिनी की बात करें तो उन्हें एक रोल पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती थी। शुरुआती समय में उन्हें हर तरफ से रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। वह काफी परेशान हो गई थीं। लेकिन शायद उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

मंदाकिनी को राज कपूर की फिल्म “राम तेरी गंगा मैली” में लीड रोल मिला और इस फिल्म की रिलीज के साथ ही मंदाकिनी की किस्मत चमक गई, जिसके बाद एक के बाद एक मंदाकिनी को कई फिल्मों के ऑफर मिलने शुरू हो गए।

Related Articles

Back to top button