धार्मिक

राशिफल 2 अगस्त: बजरंगबली की कृपा से इन 4 राशियों का जागेगा सोया भाग्य, मेहनत का मिलेगा उचित फल

आज हम आपको मंगलवार 2 अगस्त 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 2 अगस्त 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर नजर आ रहा है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में मन मुताबिक लाभ कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आप अपने दिल की बात पार्टनर से शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आपको अपनी योग्यता साबित करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संबंधित योजना बनेगी, जिससे खुशी का माहौल बना रहेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, जिसके बलबूते आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण करेंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। काम को उत्साह के साथ पूरा करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में आपको अच्छा नतीजा मिलने के योग बने हुए हैं। आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलने वाला है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी या फिर लापरवाही ना करें। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। घर में कुछ बदलाव आपको काफी भावुक बना सकते हैं। अपने बढ़े हुए आत्मविश्वास का आप स्वयं अनुभव करेंगे। आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल हो सकते हैं। विदेशी कारोबार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ मिलने के योग बने हुए हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपने कामकाज पूरे करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। जिन्होंने अभी अपने करियर की शुरुआत की है, उन्हें आज अपने ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। पिताजी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। माता जी की सेहत में सुधार आएगा। कार्य क्षेत्र में अच्छी कामयाबी कामयाबी हासिल करेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देगा। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज विद्यार्थियों का दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। आपको प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। आप अपने सभी कार्य को मन मुताबिक पूरे करेंगे। सामाजिक कार्य करने से मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आज आप जो भी काम करने के बारे में सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं। बड़े भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अपनी सभी प्रकार की जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा सफल रहेगी। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपनी मधुर वाणी से सबका दिल जीतने में सफल रहेंगे। गुप्त शत्रु शांत रहेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। नए प्रेम संबंधों के बनने की संभावना नजर आ रही हैं। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। बढ़ी हुई ऊर्जा के साथ आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करने वाले हैं। धार्मिक कार्य में मन लगेगा, जिसमें आप कुछ भी व्यय करेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने कुछ जरूरी कामों में बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। अचानक ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपकी कमाई में जबरदस्त बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। माता-पिता के आशीर्वाद से जो भी काम शुरू करेंगे उसमें सफलता जरूर मिलेगी। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आज आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। भाई बहनों से आपको फायदे मिल सकते हैं। किसी काम में ज्यादा मेहनत और समय लग सकता है। प्रेम संबंधों में सुधार लाने की कोशिश कीजिए। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात होने की संभावना बनी हुई है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन अच्छे परिणाम लेकर आया है। कोई अचल संपत्ति संबंधित तनाव मन में चल रही थी, तो वह दूर होगी। आज आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। भविष्य के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत में सुधार आएगा। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। काम के लिए नई नई योजनाएं बनाएंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज कार्य क्षेत्र के नजरिए से दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है, इसका भरपूर फायदा उठाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों का दिन शुभ रहेगा। किसी जरूरी काम को आप समय पर पूरा करेंगे। अचानक ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। आपके अच्छे स्वभाव की कुछ लोग तारीफ करेंगे। आपकी सोच सकारात्मक बनी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज कारोबार से जुड़े हुए लोगों का दिन बेहतरीन रहेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कहीं घूमने की योजना बन सकती है। संतान के विवाह में आ रही बाधाएं खत्म होंगी। जोखिम भरे कामों से फायदा हो सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से पहले सोच विचार करना होगा। बेकार की बातों पर अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। जरूरी कामों पर ध्यान देना होगा। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से पेंडिंग काम पूरे कर लेंगे। संपत्ति संबंधित मामले सुलझ सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कोशिश करेंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

Related Articles

Back to top button