धार्मिक

ग्रह-नक्षत्र बना रहे दो शुभ योग, जानिए किन राशियों को मिलेगा लाभ, कौन रहेगा भाग्यशाली

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल की वजह से आकाशमंडल में कई योगों का निर्माण होता है, जिसका सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में योग की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ नतीजे मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है इसके अलावा मृगशिरा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग भी बन रहा है। आखिर यह दोनों शुभ योग आपकी राशियों पर कैसा असर डालेंगे? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं शुभ योग की वजह से किन राशियों को होगा फायदा

मेष राशि वाले लोगों के रुके हुए कामकाज पूरे होंगे। इस राशि के लोग कोई नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति के साथ-साथ उच्च पद की प्राप्ति होने की संभावना नजर आ रही है। बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। अचानक धन लाभ मिल सकता है।

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर शुभ योग का बेहतरीन प्रभाव देखने को मिलेगा। बिजनेस के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान प्रभावशाली लोगों से जान पहचान होगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रिय से कोई सरप्राइज मिलने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ आप खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों की परेशानियां दूर होंगीं। बड़े अधिकारियों को आप अपने काम से प्रभावित कर सकते हैं।

सिंह राशि वाले लोगों पर शुभ योग का अच्छा प्रभाव पड़ेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके सारे बिगड़े हुए काम पूरे होंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश रहेंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को लाभ के अवसर मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी। जमीन से संबंधित लेनदेन में आपको फायदा मिल सकता है।

मकर राशि वाले लोगों को शुभ योग का अच्छा परिणाम हासिल होगा। व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिल सकता है। आप किसी नए व्यवसाय में पैसा लगाने का सोच विचार करेंगे, जिसका आपको दोगुना धन लाभ मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारी आपका पूरा साथ देंगे। परिवार के लोगों के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों का मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके सभी काम मन मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में कुछ सहकर्मी आपके कामकाज से प्रभावित हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है. बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मिथुन राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। घर-परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। आप अपने कुछ जरूरी रुके हुए काम पूरे करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

कर्क राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार में आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भागीदारों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। ऑफिस में आप किसी भी काम को लेकर जल्दीबाजी ना करें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। कामकाज के प्रति आपको धैर्य बनाए रखना होगा। परिवार के लोगों के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

कन्या राशि वाले लोगों के घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे आप थोड़े व्यस्त होंगे। बिजनेस कर रहे लोग अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। समाज में नए लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है परंतु आप अनजान लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी में जा सकते हैं। माता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी।

तुला राशि वाले लोगों के मन में नए-नए विचार उत्पन्न हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम को लेकर तारीफ कर सकते हैं। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा अन्यथा चोट लगने की संभावना नजर आ रही है। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह के लिए फायदेमंद साबित होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि आपके प्रेम प्रसंग उजागर होने का भय बना हुआ है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बन सकती है। ऑफिस में अतिरिक्त कार्यभार मिल सकता है। आप अपने रुके हुए कामों को जल्दी पूरा करने की कोशिश कीजिए। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है।

धनु राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। आपको अपने जरूरी कामों को बेहतर ढंग से करने की जरूरत है अन्यथा आपका कोई महत्वपूर्ण काम बिगड़ सकता है। आप अगर योजनाओं के तहत काम करेंगे तो आपको इसका अच्छा फायदा मिलेगा। अनजान व्यक्तियों के साथ बातचीत करते समय आप अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए। शादीशुदा लोगों का जीवन अच्छा व्यतीत होगा। बिजनेस करने वाले लोग अच्छा फायदा प्राप्त कर सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे।

मीन राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। नौकरीपेशा वाले लोगों का ट्रांसफर होने की संभावना नजर आ रही है, जिससे आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है। परिवारिक कामों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आप ज्यादा से ज्यादा अपने परिवारवालों के साथ समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। वाहन प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए। व्यापार से जुड़े हुए लोगों के ऊपर शुभ योग का मिलाजुला प्रभाव रहने वाला है। जीवन में कामयाबी पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button