समाचार

BF की सगाई में पेट्रोल लेकर घुसी प्रेग्नेंट GF, बोली- से’क्स मुझे से, सगाई किसी और से? अब देख..

इंसान को जब प्यार में धोखा मिलता है तो वह बौखला जाता है। फिर उसके दिमाग का पारा चढ़ जाता है। वह अपने बेवफा प्रेमी को सबक सिखाने के लिए किसी भी हद तक चला जाता है। अब छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का यह मामला ही देख लीजिए। यहां एक युवक की सगाई में उसकी प्रेग्नेंट प्रेमिका आ धमकी। वह साथ में पेट्रोल की केन भी लाई थी। वहीं हंगामा कर आत्मदाह की धमकी देने लगी। फिर पुलिस भी आ गई।

पेट्रोल लेकर सगाई तुड़वाने आई प्रेग्नेंट प्रेमिका

यह अनोखा मामला बिलासपुर जिले के तारबाहर इलाके का है। यहां रविवार (4 दिसंबर) को सीएमडी चौक स्थित होटल शिवा इंटरनेशनल में मंगला के शिक्षक कॉलोनी निवासी आशुतोष तिवारी की सगाई हो रही थी। तभी वहाँ सगाई रुकवाने उसकी सिविल लाइन क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय प्रेमिका राधा (बदला हुआ नाम) आ गई। राधा ने सगाई में खूब हंगामा किया। वह अपने साथ कुछ लड़कियों की भीड़ लेकर आई थी।

सगाई रुकवाने के लिए राधा खुद पर पेट्रोल छिड़कर आत्मदाह करने की धमकी भी देने लगी। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। तारबाहर और सिविल लाइन क्षेत्र की पुलिस मौके पर आ गई। उन्होंने किसी तरह युवती को शांत कर घर भेजा। वहीं ये सगाई भी टूट गई। लेकिन जब युवती ने मीडिया से बात की तो उसका दुखड़ा सुनकर हर कोई दुखी हो गया।

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

राधा ने बताया कि उसका और आशुतोष का पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जब वह नाबालिग थी तो युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार उससे शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच वह गर्भवती हो गई। लेकिन यह खबर मिलते ही प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया। ऐसे में प्रेमिका ने पुलिस में उसके खिलाफ रेप का केस दर्ज करवा दिया।

केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन वह कुछ दिनों बाद बेल पर छूट गया। इस दौरान उसने और उसके पिता ने लड़की को वादा किया कि वह 6 महीने उसे अपने घर की बहू बनवा लेंगे। लेकिन फिर उसके घरवालों ने युवक की सगाई कहीं और तय कर दी।

केस वापस लेने के लिए दी धमकी

लड़की का ये भी आरोप है कि प्रेमी और उसके दोस्तों ने कई बार उसे केस वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी दी। लड़की ने पुलिस पर भी आरोप लगाए। कहा कि उसने सगाई के दो दिन पहले ही एसपी ऑफिस में गुहार लगाई थी। लेकिन उन्होंने भी इस मामले में कुछ नहीं किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी जमानत पर है और वह इस मामले में कुछ नहीं कर सकते हैं।

अब लड़की बड़ी दुखी है। वह बोल रही है कि आखिर न्याय के लिए मैं कहां जाऊं? इस लड़के ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। दूसरी तरफ लड़के के पिता ने आरोप लगाया कि लड़की उनसे केस वापस लेने के 30 लाख रुपए मांग रही है।

Related Articles

Back to top button