धार्मिक

राशिफल 5 अगस्त: मां लक्ष्मी की कृपा से 6 राशियों को नौकरी में तरक्की के योग, आय में होगा इजाफा

आज हम आपको शुक्रवार 5 अगस्त 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 5 अगस्त 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आप अपनी मेहनत के दम पर आर्थिक क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। फोन पर किसी मित्र से लंबी बातचीत हो सकती है, जिसके साथ पुरानी यादें ताजा होंगी। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की मिलने के योग हैं। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। विद्यार्थियों का दिन बढ़िया रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग बने हुए हैं। आपका मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के लोगों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने की कोशिश कीजिए। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आप बेकार की चिंता मत लीजिए अन्यथा इसकी वजह से मानसिक तनाव में इजाफा होगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। ऑफिस में अपने नियमित काम से हटकर कुछ करने की कोशिश करेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। कामकाज के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे कर सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन शुभ रहेगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। परिवार के लोगों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आ रहा है, बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में चल रही समस्याएं खत्म होंगी। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। जमीन-जायदाद के मामलों में फायदा होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधों में सुधार आने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपके आत्मविश्वास में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। आपको किसी भी तरह की जिद्द करने से आज बचना चाहिए, वरना आपको परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से समय ठीक नहीं है, मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको चपेट में ले सकती हैं। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना चाहिए। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। कुछ नए लोगों से जान पहचान हो सकती है। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों का दिन बढ़िया रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपनी चतुराई से अपने अधूरे कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपने भविष्य के लिए धन संचय करने में सफल रहेंगे। अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। व्यापार में मन मुताबिक लाभ कमाने का मौका मिलेगा। शत्रु पक्ष शांत रहेगा। जो लोग विदेश में व्यापार कर रहे हैं, उनको भारी मुनाफा मिलने के योग बने हुए हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। आपका व्यक्तित्व खुशबू की तरह चारों तरफ महकेगा। आज आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि हासिल हो सकती है। आप अपने जरूरी कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। माता-पिता की तबीयत अच्छी रहेगी। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। पिताजी की मदद से अटके काम पूरे होंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मित्रों में इजाफा होगा लेकिन आप किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा ना करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी अच्छा साबित होगा। कार्यस्थल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। उलझे हुए काम सुलझाने के लिए स्थितियां आपके फेवर में हो सकती हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। छात्रों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा परिणाम मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाहे जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य से काम लेना होगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा होगा और आपका हौसला भी बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया नजर आ रहा है, साथी आपकी भावनाओं की क़द्र करेगा। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। आपके आसपास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी तरफ फिर से आकर्षित महसूस करेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। शादीशुदा जीवन बेहतरीन रहेगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा रहेगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। व्यापार में बड़ी साझेदारी होने के योग बने हुए हैं। किसी खाने की चीज के प्रति आपकी रूचि अधिक बढ़ सकती है लेकिन आपको अपनी सेहत का भी ख्याल रखना चाहिए। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर बनेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जिस काम को आप लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, आज वह काम पूरा हो जाने से आपका मन प्रसन्न होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपने कुछ कार्यों में बदलाव करेंगे, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का प्रेम विवाह होने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आप बेकार की बातों पर अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए।

Related Articles

Back to top button