धार्मिक

राशिफल 6 अगस्त: शनि देव की कृपा से इन 4 राशियों के चमकेंगे सितारे, होगी खुशियों और धन की बरसात

आज हम आपको शनिवार 6 अगस्त 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 6 अगस्त 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। आज कामकाज में परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस में आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे, जिससे बड़े अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। इस राशि के विद्यार्थियों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। दूर संचार माध्यम से हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। घर का माहौल सुख-शांति पूर्वक रहेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता की सेवा करने का मौका प्राप्त होगा। आज आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपको कोई व्यक्ति धोखा दे सकता है इसलिए किसी की भी बातों पर जल्दी से भरोसा करना ठीक नहीं है। कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन पर ध्यान देना होगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। मकान संबंधित समस्या का समाधान होगा। किसी सरकारी योजना का लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज विद्यार्थियों का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। आपको अपनी मेहनत से किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलेगा। आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से सबका दिल जीतने में सफल रहेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ेगा। कारोबार में बरकत होगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित होंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। बेकार की बातों पर अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। जरूरी कार्य समय पर पूरा करें। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। की मदद करने का मौका मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपको गर्व महसूस होगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। आज आप कहीं भी पैसा निवेश ना करें अन्यथा हानि होने की संभावना नजर आ रही है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आप अपनी मेहनत से अच्छी सफलता हासिल करेंगे। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही कुछ पद की प्राप्ति होगी। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहद खास नजर आ रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि की भी चर्चा हो सकती है। लेन-देन के कामों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। पहले किए गए काम का अच्छा नतीजा मिलता हुआ नजर आ रहा है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक रहेगा। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिससे आप बेचैनी महसूस करेंगे। आज आप कोई भी नया काम करने से बचें। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों पर ध्यान देना होगा। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, जिसके बल पर आप विषम परिस्थितियों का सामना करना कर सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बहुत शुभ रहेगा। अगर आप धन निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो इसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। आप अपने सभी कार्य बेहतरीन तरीके से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। घर परिवार की जरूरतें पूरी होंगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी। बिजनेस और नौकरी में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। जमीन-जायदाद के मामलों में फायदा होगा। आप अपनी कोई अधूरी इच्छा पूरी कर सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। अधूरे काम पूरे होंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा, किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग बने हुए हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। जीवनसाथी के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। संतान की तरफ से टेंशन खत्म होगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज मानसिक चिंताओं से छुटकारा प्राप्त होगा। पहले उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। व्यापार में बनाई गई नई योजनाओं से अच्छा लाभ प्राप्त होगा। वर्तमान में की गई मेहनत का तत्काल लाभ नहीं मिल पाएगा। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो उसमें जीत हासिल होगी। आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। आपकी उलझने कम होंगी। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने के योग बने हुए हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल प्राप्त होने वाला है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। आपके बच्चों का प्रदर्शन आपके मन में गर्व और खुशी की भावना पैदा करेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। सेहत में सुधार आएगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। जिस काम को आप काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, आज वह काम पूरा हो जाएगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

Related Articles

Back to top button