विशेष

15 अगस्त से पहले गुजरात के एक दुकानदार ने जवानों के लिए दिया गजब का ऑफर, जानकर हो जाएंगे भावुक

15 अगस्त 2022 को भारत के स्वतंत्रता का 75वां साल पूरा हो जाएगा। इस खास मौके पर भारत सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2022 के दर्शन को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का ऐलान किया है। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में भारत सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया हुआ है, जिसका उद्देश्य देशभर में देशभक्ति की भावनाओं को फैलाना है। भारत में हर घर तिरंगा अभियान भी जोरों शोरों पर चल रहा है। जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

इस समय भारत आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न में डूबा हुआ है। इसी बीच आज हम आपको गुजरात के एक ऐसे दुकानदार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने एक ऐसा कदम उठाया है जिसकी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, दुकानदार ने भारतीय सेना के जवानों के लिए गजब का ऑफर दिया है, जिसके बारे में अगर आप जानेंगे, तो आप भी भावुक हो जाएंगे।

दुकानदार ने जवानों के लिए दिया गजब का ऑफर

पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और इसी बीच गुजरात के सूरत के रहने वाले दुकानदार ने भारतीय सेना के जवानों को स्पेशल ऑफर दिया है। जी हां, दुकानदार ने यह ऐलान किया है कि उसकी दुकान पर भारतीय सेना के जवानों को 50 फीसदी डिस्काउंट दिया जाएगा। दुकानदार का ऐसा कहना है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की “हर घर तिरंगा” पहल को देखते हुए हमने अपनी दुकान को झंडे से भर दिया है ताकि आजादी के अमृत महोत्सव के त्यौहार को और रंगों से भर दिया जाए।

दुकानदार का कहना है कि इसके साथ ही अगर कोई जवान इस दुकान पर आता है, तो हम उसे मिठाई पर 50 फीसदी भी डिस्काउंट देंगे। उन्होंने कहा कि यह ऑफर थल सेना, नौसेना और वायु सेना के अधिकारियों को दिया जाएगा। हमारे सभी वीर सैनिकों के लिए यह योजना लागू की गई है। भले ही वह रिटायर हो गए हों। भारतीय सेना के जवानों को 50 फीसदी डिस्काउंट दिया जाएगा।

लोग कर रहे खूब तारीफ

सोशल मीडिया यूजर्स गुजरात के दुकानदार की इस पहल की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। भारतीय सेना के प्रति उसके मन के सम्मान की लोग सराहना करते हुए नहीं थक रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आजादी की 75वीं वर्षगांठ

आपको बता दें कि 15 अगस्त 2022 को देश 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। यह देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ है। इस खास मौके को “आजादी का अमृत महोत्सव” के तौर पर मनाया जा रहा है। फिलहाल, पूरा राष्ट्र देश भक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। बता दें कि भारत को 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी।

देश की स्वतंत्रता के लिए कई वीरो ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था, तब जाकर भारत को आजादी का दिन नसीब हुआ था। इसी वजह से हर साल स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सभी से अपने घर पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की अपील की थी। इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने अपनी डीपी पर भी तिरंगा लगाया है।

Related Articles

Back to top button