मनोरंजन

दूल्हा अपनी दुल्हन के सामने ही मांगने लगा साली से पप्पी, फिर आगे जो हुआ देखकर हिल जाएंगे: Video

सोशल मीडिया की दुनिया पर आए दिन शादी से जुड़े हुए बहुत से वीडियो हमें देखने को मिलते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिससे लोगों का खूब मनोरंजन होता है। वहीं कुछ वीडियो हर किसी को भावुक कर देते हैं। वैसे देखा जाए तो भारतीय शादियों की बात ही कुछ और है। शादी वाले घर में एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। दूल्हा-दुल्हन के साथ ही परिवार वाले, रिश्तेदार, दोस्त खूब हंसी-मजाक और नाच गाना करते हैं।

शादी में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र दूल्हा-दुल्हन होते हैं। शादी में शामिल होने वाले हर मेहमान दूल्हा-दुल्हन को जरुर देखना चाहते हैं। वहीं शादी में जीजा-साली के बीच हंसी मजाक की बातें लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आती हैं। जीजा-साली आपस में ऐसी-ऐसी बातें और मजाक करते हैं, जिसे सुनने के बाद सभी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते हैं और लोगों को यह लंबे समय तक याद रहते हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक जीजा-साली के बीच मजाक से जुड़ा हुआ एक वीडियो सामने आया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह शादी का वीडियो एकदम निराला है। जी हां, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा अपनी दुल्हन की बहन से ऐसी डिमांड कर देता है कि वहां पर मौजूद आसपास के लोग अपनी हंसी रोक नहीं पाते हैं।

दूल्हे ने साली से कर दी ऐसी डिमांड

जैसा की वीडियो को देखा जा सकता है, इसे देखकर ऐसा मालूम होता है कि विवाह से जुड़ी हुई रस्म पूरी हो चुकी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन दोनों एक दूसरे के करीब बैठे हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के आसपास रिश्तेदार और दुल्हन की बहन भी मौजूद है। देखकर ऐसा मालूम होता है कि दुल्हन की बहन ने उससे गिफ्ट की डिमांड कर दी। इतना सुनते ही दूल्हा शेर सुनाने लगता है।

दूल्हा कहता है कि “छंद पकिया…छंद पकिया, छंद के ऊपर ताली, अगल छंद तब सुनाऊंगा जब पांच पप्पी देगी साली।” अब आगे फ्रेम में जो कुछ होता है, उसे देखने के बाद हिल जाएंगे। हालांकि, आखिर में खूब हंसी भी आती है। जीजा-साली से जुड़ा हुआ मजाक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब दूल्हा ने साली से पप्पी की डिमांड की तो वहां पर मौजूद सभी लोग जोर जोर से हंसने लगे। वहीं दूल्हे के पास बैठी दुल्हन भी वीडियो में हंसते हुए नजर आ रही है। सभी लोग वीडियो में खूब हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। जीजा साली के बीच मजाक से जुड़ा हुआ यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर witty_wedding नाम के पेज पर शेयर किया गया है।

जैसे ही यह वीडियो अपलोड किया गया, वैसे ही वायरल हो गया। इस वीडियो को हजारों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं। वैसे आप सभी लोगों को यह वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button