मनोरंजन

जॉब लगते ही लड़का प्रेमिका का हाथ मांगने पहुंचा घर, मगर नौकर की सैलरी सुनते ही..आगे देखें Video

इंटरनेट एक ऐसी जगह है जहां पर हर रोज नई-नई चीजें देखने को मिलती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें से कुछ वीडियो इतने मजेदार होते हैं कि लोग अपनी हंसी रोक नहीं पाते हैं। इस तरह के वीडियो को लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं और खूब शेयर भी करते हैं। सोशल मीडिया पर कभी फनी वीडियो देखने को मिलते हैं, तो कभी डांस वीडियो।

वहीं कभी प्रैंक वीडियो भी आए दिन वायरल होते रहते हैं। आप सभी लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रेमी-प्रेमिका से जुड़ा हुआ वीडियो भी देखा होगा। इसी बीच कुछ ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह प्रेमी-प्रेमिका से जुड़ा हुआ वीडियो है। दरअसल, लड़के के सामने यह शर्त रखी हुई थी कि उसकी नौकरी लगेगी तभी उसकी शादी उस लड़की से होगी, जिसे वह पसंद करता है।

लड़के की इसी बीच नौकरी भी लग जाती है और वह बहुत खुशी के साथ सीना चौड़ा करके लड़की के घर उसका हाथ मांगने पहुंच जाता है। परंतु लड़की के घर पर पहुंचने के बाद वहां पर जो होता है और जो लड़का सुनता है, उसके बाद तो वह खुद सोच विचार में पड़ जाता है। यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

लड़की का हाथ मांगने लड़का पहुंचा उसके घर

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें आप लोग देख सकते हैं कि जब लड़के की नौकरी लग गई, तो उसके बाद वह लड़की के घर पहुंच जाता है। लड़का और लड़की दोनों ही इस बात से काफी खुश होते हुए नजर आ रहे हैं कि फाइनली लड़के की नौकरी लग गई है। लड़का भी एकदम चौड़ा हो जाता है और सोफे पर पसर कर बैठ जाता है।

लेकिन तभी लड़की के पापा वहां पर पहुंच जाते हैं और उससे नौकरों का हिसाब किताब बताने के लिए कहते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब लड़का नौकरों की सैलरी सुनता है तो वह हैरान हो जाता है, क्योंकि उस लड़के की सैलरी सिर्फ 15000 थी, जबकि लड़की के घर के किसी भी नौकर की सैलरी उससे ज्यादा थी। बस क्या था, नौकरों की सैलरी सुनने के बाद लड़का वहीं हिल सा जाता है।

लड़का एकदम से पलट गया

इस वायरल वीडियो का अंत बहुत मजेदार है। आप देख सकते हैं कि लड़की अपने प्रेमी को पापा से मिलवाती है, पर यहां पर लड़का पूरी तरह से पलट जाता है। लड़का यह बताता है कि वह लड़की का सिर्फ दोस्त है। इस वीडियो को सिर्फ मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं और खूब लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

वीडियो हुआ वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by memes comedy (@ghantaa)

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जैसे ही यह वीडियो अपलोड किया गया, वैसे ही वायरल हो गया। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए यह लिखा है कि “हार्ट अटैक दिलवा दी बेचारे को अंदर ही अंदर।” इस वीडियो को लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है।

Related Articles

Back to top button