धार्मिक

चाणक्य नीति अनुसार, जब महिलाएं कर रहीं हो ये काम, पुरुषों को भूलकर भी नहीं देखना चाहिए उनकी ओर

आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) ने अपनी नीति शास्त्र (Chanakya Niti) में जीवन के तमाम पहलुओं को विस्तार से बताया है। आचार्य चाणक्य अपने समय के बहुत महान और प्रभावशाली व्यक्ति थे। उनके ज्ञान की चर्चा उस काल में दूर-दूर तक थी। आचार्य चाणक्य को कई विषयों का ज्ञान था। आचार्य चाणक्य के बारे में ऐसा बताया जाता है कि उन्हीं की वजह से चंद्रगुप्त मौर्य को राजगद्दी मिली थी। आचार्य चाणक्य को कूटनीति, राजनीति और अर्थशास्त्र का ज्ञाता माना जाता है।

आचार्य चाणक्य ने अपनी महान बातों से लोगों का मार्गदर्शन किया है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में यह बताया है कि महिला और पुरुष को किस तरह का आचरण करना चाहिए। इसमें यह भी जिक्र किया गया है कि जब महिलाएं कुछ खास तरह के कार्य कर रही हों, तो पुरुषों को महिला की तरफ नहीं देखना चाहिए।

धार्मिक ग्रंथों में भी इन सभी बातों का उल्लेख मिलता है। तो चलिए जानते हैं आखिर पुरुषों को किस समय महिलाओं की तरफ नहीं देखना चाहिए।

ये काम करती महिला की ओर पुरुष को नहीं देखना चाहिए

जब भोजन कर रही हो महिला

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में इस बात का जिक्र किया है कि जब कोई महिला भोजन कर रही हो, तो उस समय के दौरान पुरुष को उसकी तरफ नहीं देखना चाहिए। आचार्य चाणक्य बताते हैं कि यह शिष्टाचार के विरुद्ध है। ऐसा करने से महिला असहज हो जाती है और अच्छे से भोजन नहीं कर पाती है।

जब महिला श्रृंगार कर रही हो

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में इस बात का जिक्र किया है कि अगर कोई महिला अपनी आंखों में काजल लगा रही हो या फिर वह श्रृंगार कर रही हो, तो उस समय के दौरान पुरुष को उसकी ओर नहीं देखना चाहिए। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर पुरुष इस समय के दौरान महिला की तरफ देखता है तो इससे उस महिला का ध्यान भटक सकता है। इसी वजह से पुरुष इस समय महिला की ओर से अपनी नजर हटा लें यही बेहतर होगा।

जब महिला बच्चे को दूध पिला रही हो

चाणक्य नीति अनुसार, अगर कोई महिला अपने बच्चे को दूध पिला रही हो, तो पुरुष को महिला की तरफ नहीं देखना चाहिए। इसके अलावा अगर कोई महिला खुद की तेल मालिश कर रही हो या फिर बच्चे को जन्म दे रही हो, तो उस स्थिति में भी पुरुष को बिल्कुल भी महिला की ओर नहीं देखना चाहिए।

जब महिला अपने कपड़े ठीक कर रही हो

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में इस बात का जिक्र किया है कि यदि कोई महिला अपने कपड़े ठीक कर रही हो, तो उस समय के दौरान पुरुष को उसकी तरफ नहीं देखना चाहिए क्योंकि ऐसा करना गलत होता है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि इस समय पुरुष को अपनी मर्यादा का ध्यान रखते हुए अपनी नजरें वहां से हटा लेनी चाहिए।

जब महिला जंभाई ले रही हो

चाणक्य नीति अनुसार, अगर कोई महिला छींक रही हो या फिर जंभाई ले रही है, तो उस समय के दौरान पुरुष को उसकी ओर नहीं देखना चाहिए।

Related Articles

Back to top button