बॉलीवुड

किसी ने भाभी तो किसी ने साली संग ऑनस्क्रीन किया रोमांस, सैफ से अनिल कपूर तक लिस्ट में है नाम

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे बहुत से कलाकार हैं, जो फिल्मों में अपना रोल इतनी बेहतरीन तरीके से निभाते हैं कि वह अपने किरदार में पूरी तरह से ढल जाते हैं और सभी दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। वहीं बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों का विषय बने रहते हैं। बॉलीवुड स्टार्स की शादी और अफेयर को लेकर अक्सर खबरें आती रहती हैं। इस इंडस्ट्री में कब किसका रिश्ता टूट जाए और कब जुड़ जाए इसके बारे में बता पाना बहुत मुश्किल है।

लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड एक्टर्स की पत्नियों के बारे में नहीं बल्कि उनके सालियों के बारे में बताने वाले हैं। आज हम आपको बॉलीवुड स्टार्स के उन जीजा-साली के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने पर्दे पर रोमांस किया है। तो चलिए जानते हैं आखिर इस लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है।

सैफ अली खान-करिश्मा कपूर

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने करीना कपूर से शादी की है। सैफ अली खान ने करीना कपूर की बहन करिश्मा कपूर के साथ साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म “हम साथ साथ हैं” में रोमांस किया था और लोगों द्वारा उनके रोमांस को काफी पसंद किया गया।

रणधीर कपूर-नीतू सिंह

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर से शादी करने से पहले अभिनेत्री नीतू सिंह ने ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर के साथ “हीरालाल पन्नालाल” और “ढोंगी” जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया था। इन फिल्मों में दोनों को रोमांस करते हुए देखा गया था।

नसीरुद्दीन शाह-सुप्रिया पाठक

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर नसरुद्दीन शाह का भी नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। एक्टर ने रत्ना शाह पाठक से शादी की थी।नसरुद्दीन शाह की साली सुप्रिया पाठक हैं। यह दोनों फिल्म “मासूम” में रोमांस करते हुए नजर आए थे।

अजय देवगन-रानी मुखर्जी

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रानी मुखर्जी बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की पत्नी काजोल की कजिन सिस्टर हैं। काजोल ने अभिनेता अजय देवगन से शादी की है। इस नाते रानी मुखर्जी, अजय देवगन की साली लगेंगी। अजय देवगन और रानी मुखर्जी को “चोरी चोरी” और “एलओसी” फिल्म में एक साथ काम करते हुए देखा जा चुका है। इस फिल्म में रोमांटिक कपल का किरदार लोगों को बहुत पसंद आया था।

उदय चोपड़ा-रानी मुखर्जी

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने आदित्य चोपड़ा से शादी की है। रानी मुखर्जी ने अपने देवर उदय चोपड़ा के साथ साल 2002 में आई फिल्म “मुझसे दोस्ती करोगी” में काम किया था और इस फिल्म में दोनों की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई थी।

राजेश खन्ना-सिंपल कपाड़िया

बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना ने अपनी पत्नी डिंपल कपाड़िया की बहन सिंपल कपाड़िया के साथ फिल्म “अनुरोध” में रोमांस किया था। फिल्म में दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था।

अनिल कपूर-श्रीदेवी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ अनिल कपूर 14 फिल्मों में रोमांस कर चुके हैं। श्रीदेवी के भाभी बनने से पहले अनिल कपूर ने उनके साथ फिल्म “मिस्टर इंडिया” में रोमांस किया था। बाद में श्रीदेवी ने अनिल कपूर के भाई बोनी कपूर से शादी कर ली।

अशोक कुमार-मधुबाला

मधुबाला ने अशोक कुमार के भाई किशोर कुमार के साथ शादी रचाई थी। अशोक कुमार और मधुबाला फिल्म “महल” और “हावड़ा ब्रिज” में साथ किया था। इस फिल्म में यह रोमांटिक कपल के रूप में नजर आए थे।

राज कपूर-गीता बाली

गीता बाली ने राज कपूर के छोटे भाई शम्मी कपूर से शादी की थी। शादी से पहले राज कपूर और गीता बाली ने फिल्म “बावरे नैन” में रोमांटिक किरदार निभाया था।

Related Articles

Back to top button