धार्मिक

राशिफल 10 अगस्त: आज इन 3 राशियों पर गणेश जी रहेंगे मेहरबान, बिजनेस में होगा जबरदस्त लाभ

आज हम आपको बुधवार 10 अगस्त 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 10 अगस्त 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन फायदेमंद नजर आ रहा है। लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है। बिजनेस में आपकोभारी धन लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होती हुई दिख रही है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। मीडिया से जुड़े हुए लोगों का दिन बेहतरीन रहेगा। परिवार के लोगों के साथ शानदार समय व्यतीत करेंगे। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज नौकरी करने वाले लोगों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है क्योंकि कार्यालय में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें वरना दुर्घटना होने का भय बना हुआ है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपने कामकाज से काफी हद तक संतुष्ट रहेंगे। आपके सामने कुछ विषम परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिनका डटकर मुकाबला करना चाहिए। आप अपना आत्मविश्वास मजबूत बनाए रखें। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने के कारण विपरीत प्रभाव सेहत पर पड़ेगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपको बेहद खुशी प्राप्त होगी। आपके काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आप जितनी मेहनत करेंगे उससे ज्यादा फल की प्राप्ति होगी। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। इस राशि की महिलाओं का दिन अच्छा नजर आ रहा है। आप शॉपिंग करने के लिए मार्केट जा सकती हैं। अचानक कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। स्वास्थ्य के प्रति की गई लापरवाही कष्टकारी साबित हो सकती है। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। रुके हुए कामों को आप दोस्तों की मदद से पूरे कर सकते हैं। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुसार सफलता हासिल होगी। कार्यक्षमता में कुछ बड़ा सुधार होता नजर आ रहा है। कारोबार अच्छा चलेगा। बड़े भाई बहनों की मदद मिलेगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। अजनबी लोगों के ऊपर जल्दी से भरोसा करने से बचना चाहिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। जमीन-जायजाद के कामों में अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। दूर संचार माध्यम से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। मानसिक परेशानियां खत्म होंगी। आप अपने कामकाज में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के वेतन में वृद्धि या प्रमोशन होने की उम्मीद नजर आ रही है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूर्ण होंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। काफी लंबे समय से चल रही मानसिक चिंता खत्म होगी। विद्यार्थियों का दिन बेहतरीन रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जिसका भविष्य में आपको फायदा मिलने वाला है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आप अपनी अधूरी मनोकामना को पूर्ण करने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप मानसिक रूप से थोड़ा निराश नजर आ रहे हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। कठिन मेहनत के बाद आपके काम पूरे होंगे। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। बच्चों की तरफ से चिंता कम हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। नौकरी में चल रही समस्या दूर हो सकती है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। कार्यालय में कुछ अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार होगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी लेकिन अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन करने से परहेज करें। आज अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं, बड़ी सफलता के योग बने हुए हैं। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। इससे आपको फायदा मिलेगा। पहले किए गए काम का अच्छा नतीजा मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आज कुछ गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं इसलिए सावधान रहना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन शानदार नजर आ रहा है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान देना जरूरी है। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। जरूरतमंदों की मदद करने का प्रयास करेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन पहले से काफी अच्छा रहेगा। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे। आज कारोबार में आर्थिक लाभ होने के योग हैं। बड़ी मात्रा में धन लाभ प्राप्त हो सकता है। घरेलू खर्चों पर लगाम रखें अन्यथा आगे चलकर धन की कमी का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मी आपकी पूरी मदद करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने के योग हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपने जरूरी कामों पर अधिक ध्यान देना होगा। कुछ काम कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी विलंब हो सकते हैं, जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे। विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। आज कोई बड़ा निवेश भी मत कीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुछ पुरानी बातें आपके मन को बेचैन कर सकती हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button