मनोरंजन

ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में पहुंच गई थी टीवी की ये हसीनाएं, एक की तो हो गई थी मरने जैसी हालत

दिल टूटने का दर्द दुनिया के हर दर्द से बड़ा होता है। आम लोगों के अलावा बॉलीवुड और टीवी सेलिब्रिटीज के भी रिश्ते बनते-बिगड़ते रहते हैं जो इनके लिए आम बात है। टेलीविज़न की दुनिया में भी कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिनके बीच सीरियल्स में काम करने के दौरान प्यार परवान चढ़ा।

हांलाकि कई रिश्ते शादी की मंज़िल तक पहुंचने से पहले ही टूट गए। फर्क सिर्फ इतना है कि कुछ रिश्ते खामोशी से टूट गए तो कुछ रिश्तों के टूटने का शोर गॉसिप्स के गलियारों में खूब गूंजा। रुबीना दिलैक से लेकर श्वेता तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी का जब ब्रेकअप हुआ, तो इनमे से कई एक्ट्रेसेस डिप्रेशन में भी चली गई थीं।

रुबीना दिलैक

रुबीना दिलैक को टीवी शो ‘छोटी बहू’ के सेट पर को-स्टार अविनाश सचदेव से प्यार हो गया था। कई सालों तक दोनों रिलेशनशिप में रहे। लेकिन जब ब्रेकअप हुआ तो रुबीना के लिए टूटे दिल को संभालना बेहद मुश्किल हो गया। वह ब्रेकअप के उस दर्द से उबर नहीं पाईं। करीब डेढ़ साल तक वह अकेले में रही थीं।

अपने परिवार से भी रुबीना ने दूरी बना ली थी। वह डिप्रेशन तक में पहुंच गई। उनकी तबियत भी बहुत ख़राब होने लगी थी। इसी बीच उनकी लाइफ में अभिनव शुक्ला की एंट्री हुई और रुबीना ने उनके साथ नई जिंदगी की शुरुआत की।

श्वेता तिवारी

shweta tiwari

इस मामले में श्वेता तिवारी की किस्मत भी हमेशा धोखा देती रही। पहले तो श्वेता तिवारी का राजा चौधरी के साथ तलाक हुआ। तब वह सदमे में पहुंच गई। उसके बाद अब श्वेता तिवारी की दूसरे पति अभिनव कोहली के साथ भी अनबन हुई और वो दोनों अलग हो गए। एक इंटरव्यू में श्वेता तिवारी ने बताया था कि, राजा चौधरी के जाने के बाद उन्होंने जिंदगी का सबसे बुरा समय देखा था। परेशान होने की वजह से श्वेता तिवारी अपने काम पर फोकस नहीं कर पाती थीं।

काम्या पंजाबी

साल 2015 में काम्या पंजाबी का करण पटेल के साथ ब्रेकअप हो गया था। करण पटेल ने काम्या पंजाबी को धोखा देते हुए अंकिता भार्गव के साथ शादी कर ली थी। करण पटेल के जाने के बाद काम्या पंजाबी की जिंदगी नरक बन गई थी। ब्रेकअप के बाद काम्या पंजाबी डिप्रेशन में चली गई थीं। खुद को संभालने में काम्या पंजाबी ने ढाई साल का लंबा समय ले लिया था। बाद में काम्या पंजाबी ने शलाभ दांग के साथ शादी कर ली थी।

दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी करीब 8 साल तक शरद मल्होत्रा के साथ रिलेशनशिप में रहीं। दिव्यांका और शरद को टीवी शो ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ के सेट पर प्यार हुआ था। लेकिन 8 साल बाद जब ब्रेकअप हुआ तो दिव्यांका का बुरा हाल हो गया। इस बारे में उन्होंने राजीव खंडेलवाल के शो में कहा था, ‘8 साल। उस समय ऐसा लग रहा था जैसे जिंदगी खत्म हो रही है।

divyanka tripathi

मैं हर चीज ट्राई कर रही थी और अंधविश्वासी भी हो गई थी। मैं अलग-अलग लोगों से मिलती और पूछती कि क्या किसी ने उस पर (शरद मल्होत्रा) कुछ करवाया तो नहीं? आखिर 8 साल बाद ऐसा कैसे हो सकता है? कुछ समय बाद मैंने महसूस किया कि अगर किसी के प्यार के लिए आपको इस हद तक जाना पड़े तो क्या यह प्यार सच्चा है? इससे बेहतर है कि अकेले ही रहो। मैंने सबकुछ छोड़ दिया और मुझे इससे उबरने में वक्त लगा।’ अब दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया के साथ हैपी मैरिड लाइफ जी रही हैं।

चारू असोपा

सुष्मिता सेन की भाभी बनने से पहले चारू असोपा भी ब्रेकअप का दर्द सह चुकी थीं। चारू असोपा अपने कोस्टार नीरज मालविय से शादी करने जा रही थीं, लेकिन शादी के कुछ दिन पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। चारू के लिए झटका गहरा था और अपने इस दर्द से उबरने के लिए वह लंबे समय तक ट्रेवल करती रही थीं। इतना ही नहीं डिप्रेशन से बचने के लिए चारू असोपा नेनींद की गोलियां लेनी शुरू कर दी थीं।

अनुषा दांडेकर

अनुषा दांडेकर और करण कुंद्रा का भी ब्रेकअप भी बहुत बुरी तरह हुआ। दोनों एक शो में मेंटॉर की भूमिका में थे और उसी दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे। अनुषा और करण कुंद्रा की मुलाकात ‘लव स्कूल’ के दौरान हुई थी। लेकिन कुछ वक्त बाद ही अनुषा और करण कुंद्रा का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद अनुषा ने सोशल मीडिया पोस्ट में करण कुंद्रा पर धोखा देने का आरोप लगाया। करण से ब्रेकअप के बाद जहां अनुषा लाइफ में आगे बढ़ गईं, वहीं करण कुंद्रा इस वक्त ‘बिग बॉस 15’ में हैं और को-कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश के साथ रिलेशनशिप में हैं।

Related Articles

Back to top button