धार्मिक

राशिफल 11 अगस्त: आज इन 5 राशियों का फायदेमंद रहेगा दिन, काम में मिलेगा मनचाहा परिणाम

आज हम आपको गुरुवार 11 अगस्त 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 11 अगस्त 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। मानसिक चिंता खत्म होगी। आप अपने कामकाज में ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का दिन थोड़ा व्यस्त भरा रहेगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगा। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। व्यापार में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज विद्यार्थियों का दिन शानदार रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग हैं। किसी पुराने निवेश का फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बच्चों के साथ आज आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। परिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। दूर संचार माध्यम से आपको शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मानसिक तनाव कम होगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसके बलबूते आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है लेकिन आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, जिससे सब कुछ संतुलित हो जाएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। विदेश में काम करने वाले लोगों का दिन फायदेमंद साबित होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। आपके सामने कुछ चुनौतियां उत्पन्न होंगी, जिनका डटकर मुकाबला करना चाहिए। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। नौकरी के क्षेत्र का माहौल सामान्य रहेगा। आपको बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की जरूरत है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होगा जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको आर्थिक लेनदेन करने से बचना चाहिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाएं। परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। नौकरी करने वाले लोग अगर अपनी वर्तमान नौकरी को बदलना चाहते हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाना बेहतर रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी गरीब व्यक्ति की मदद कर सकते हैं, जिससे आपको सुकून मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। कारोबार में बरकत होगी। कामकाज की योजनाओं में सफलता हासिल होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिसके जरिए आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कार्य क्षेत्र में नई प्लानिंग हो सकती है। पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। ख़ास लोगों से मुलाकात होगी। अजनबी लोगों की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आपके जीवन में कुछ अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जमीन-जायजाद से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो उसका हल निकल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको आर्थिक फायदा होने के योग हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वेतन में वृद्धि होने के साथ प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। आपकी कोई प्रिय वस्तु गुम हो गई थी, तो वह आपको वापस मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। बिना कोई खर्च किए अपने दोस्त का मनोरंजन कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का हल्का होगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। छोटे-मोटे व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ेगा। आप अपने सभी कामों को मन मुताबिक पूरा करने में सफल रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना है। कारोबार करने वाले लोगों का दिन फायदेमंद साबित होगा। रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उनको कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर होने के साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। घर के बड़े बुजुर्गों की तबीयत में सुधार आएगा। माता-पिता की सेवा करने का मौका मिल सकता है, जिसको आप बिल्कुल भी ना छोड़े। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है, जिसके चलते आप अपने सभी कार्य आसानी से पूरे करेंगे। जीवन में चल रही निराशा खत्म होगी। आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। बेरोजगार लोगों के लिए रोजगार के रास्ते खुल सकते हैं। डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग बने हुए हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको कोई उत्साहवर्धक सूचना मिलने की संभावना है। विवाह योग्य लोगों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है। पहले किए गए प्रयासों का फल अब प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। कारोबार में आर्थिक लाभ होने के प्रबल योग बने हुए हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। आपको अपने जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। कुछ जरूरी कामों में कठिन मेहनत करने के बाद लाभ प्राप्त होने की संभावना है। सेहत पर भी ध्यान देना होगा। गरीबों की मदद करने से खुद को लाभ प्राप्त होगा।

Related Articles

Back to top button