धार्मिक

सूर्य-बुध की युति से बना बुधादित्य योग, इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, होगा धनलाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी ग्रह के गोचर या युति से सभी 12 राशि वालों के जीवन में कुछ ना कुछ प्रभाव देखने को मिलता है। अगर किसी की राशि में ग्रहों की स्थिति शुभ है, तो इसकी वजह से शुभ फल की प्राप्ति होती है। वहीं अगर किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह का गोचर अशुभ है, तो इसकी वजह से जीवन में नकारात्मक फल मिलते हैं।

आपको बता दें कि 17 अगस्त को सूर्य ग्रह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करने वाला है और ऐसा करने से सिंह राशि में बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। वहीं बुध ग्रह पहले से ही सिंह राशि में विराजमान हैं। इस वजह से यहां पर बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि में इस बुधादित्य राजयोग का निर्माण होने की वजह से 3 राशि वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति होने वाली है। इन राशि के व्यक्तियों को विशेष धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर राजयोग की वजह से किन राशियों को फायदा होने वाला है।

सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस राशि वालों के लिए यह अवधि अनुकूल रहेगी। इस समय के दौरान विशेष धन लाभ प्राप्ति की संभावना बनी हुई है। बुधादित्य योग आर्थिक स्थिति में सुधार कर उसे मजबूत बनाएगा। धन प्राप्ति के कई नए रास्ते खुलने के योग हैं। कार्य क्षेत्र में उच्चाधिकारियों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनको प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना बनी हुई है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों के लिए यह समय अनुकूल साबित होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले लोगों की गोचर कुंडली में ग्यारहवें भाव में बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इस भाव को आय और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसी वजह से इस अवधि में आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना बनी हुई है। आय के नए-नए स्रोत से धन कमा सकते हैं। इस समय के दौरान व्यापार में निवेश किया जा सकता है।

यह समय आपके लिए अनुकूल साबित होगा। अगर आप प्रॉपर्टी और वाहन से जुड़ा हुआ कोई निर्णय लेना चाहते हैं, तो इस दौरान ले सकते हैं। विदेश से धन कमाने में भी आप सफलता हासिल करेंगे। इस अवधि में फिरोजा धारण करना लाभकारी साबित होगा।

वृश्चिक राशि

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, 21 अगस्त तक सिंह राशि में बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। ऐसी स्थिति में वृश्चिक राशि वालों को इस राजयोग का फायदा मिलने वाला है। इस राशि के लोगों को अपने करियर में अपार सफलता मिलने के योग हैं। इतना ही नहीं बल्कि जो लोग व्यापार से जुड़े हुए हैं, उनको मन-मुताबिक सफलता प्राप्त होगी। इस राशि के लोगों की राशि में दशम स्थान पर बुधादित्य योग का निर्माण होगा। इसे कर्म क्षेत्र और नौकरी का स्थान कहा जाता है।

इसी वजह से इस समय के दौरान नौकरी का ऑफर मिलने की प्रबल संभावना बनी हुई है। जो लोग पहले से ही नौकरी कर रहे हैं, उनको प्रमोशन मिल सकती है। व्यापारी वर्ग के लोग भारी मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। इस अवधि में नए व्यवसायिक संबंध से लाभ प्राप्त होगा। अगर इस अवधि में पन्ना का धारण करते हैं, तो यह लाभकारी सिद्ध होगा।

Related Articles

Back to top button