अजब ग़जब

इस रहस्यमयी पेड़ के बारे में जानकर हो जायेंगे हैरान, इसकी खूबियाँ कर देंगी आपको परेशान

यह दुनिया अजीब-अजीब चीजों से भरी हुई है। आज के इस वैज्ञानिक युग में इंसान ने प्रकृति को भी टक्कर देनी शुरू कर दी है। जहाँ पहले कोई काम केवल प्रकृति कर सकती थी, आज वहीँ वह काम इंसान भी करने लगे हैं। आज के समय में तकनीकि की मदद से इंसान ना केवल चाँद पर पहुँच गया है, बल्कि अपने अनुसार बारिश को रोक भी रहा है।

एक विजुअल आर्टिस्ट ने कर दिखाया यह कमाल:

हाल ही में एक ऐसे पेड़ के बारे में पता चला है, जिसपर अलग-अलग तरह के कई फल उगते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह चमत्कार प्रकृति या किसी वैज्ञानिक ने नहीं बल्कि एक कलाकार ने कर दिखाया है। अब आप सपच रहे होंगे कि एक कलाकार यह सब कैसे कर सकता है। दरअसल यह कमाल एक विसुअल आर्टिस्ट ने कर दिखाया है।

ग्राफ्टिंग तकनीक की मदद से उगाया यह चमत्कारिक पेड़:

न्यूयॉर्क के रहने वाले विजुअल आर्टिस्ट सैम वान अकेन ने यह चमत्कारिक काम किया है। वर्षों की मेहनत के बाद उन्होंने एक ऐसा पेड़ विकसित किया है, जिसपर प्लम, खुबानी, आडू, बादाम और चेरी उगते हैं। सैम ने यह अनोखा पेड़ ग्राफ्टिंग तकनीक का इस्तेमाल करके उगाया है। वह अलग-अलग तरह के पेड़ की टहनियों को एक ही पेड़ पर ग्राफ्ट करते गए और यह चमत्कार हो गया। सैम ने इसमें फलों की खेती करने वाले जानकारों की भी मदद ली।

अपने-अपने समय के हिसाब से उगते हैं पेड़ पर फल:

विशेषज्ञ भी यह नहीं समझ पा रहे थे कि आखिर सैम यह क्यों कर रहा है। लेकिन जब सैम कामयाब हो गया तो सभी देखकर हैरान हो गए। सैम के सालों की मेहनत का फल केवल मीठा ही नहीं हैरान करने वाला भी था। आपको बता दें इस पेड़ पर सभी फल अपने-अपने समय के अनुसार उगते हैं। इस वजह से सैम को अलग-अलग समय में फलों को इकठ्ठा करना पड़ता है। सैम ने 2014 में सी तरह के 16 चमत्कारिक पेड़ लगाये थे।

Related Articles

Back to top button