विशेष

रेहड़ी को चढ़ाई पर नहीं ले जा पा रही थी महिला, स्कूली बच्चों ने की मदद, दिल छू लेगा ये Video

हमें किसी भी जरूरतमंद की मदद जरूर करनी चाहिए। अगर हमें कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति दिखता है, तो उसकी मदद करना बहुत अच्छा है। इससे हमें तो खुशी मिलती ही है, इसके साथ ही जरूरतमंद व्यक्ति की परेशानी भी कम हो जाती है। कभी-कभी ऐसा होता है कि हम छोटी-छोटी बातों को ऐसे ही जाने देते हैं परंतु हमें दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा आगे आना चाहिए। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक दिल जीतने वाला वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल, जो वीडियो सामने आया है वह हर किसी का दिल जीत रहा है। इस दिल छू लेने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि दो स्कूली बच्चे सड़क पर फल बेचने वाली एक महिला की मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं। इस वायरल वीडियो में एक महिला को सड़क पर अपनी रेहड़ी को धक्का देने के संघर्ष करते देखा जा सकता है। उसके पास से कई लोग गुजर रहे हैं लेकिन कोई भी रुककर उसकी मदद नहीं कर रहा है।

महिला की स्कूली बच्चों ने की मदद

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपनी रेहड़ी को धक्का देने के लिए संघर्ष कर रही है। आसपास से बहुत से लोग गुजरे, परंतु किसी ने रुकने और उसकी मदद करने की परवाह नहीं की। वैसे देखा जाए तो हम जिस समाज में रहते हैं, उसे देखते हुए यह कोई आश्चर्यजनक बात नहीं है। मदद करने की भावना बहुत कम लोगों के भीतर ही देखने को मिलती है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला की रेहड़ी पर इतना सामान रखा हुआ है कि उसके लिए सड़क पर चढ़ाई करना आसान नहीं होता। ऐसी स्थिति में उस महिला की मदद के लिए दो स्कूली बच्चे आगे आते हैं और महिला की मदद करते हैं। भले ही बच्चे छोटे हैं लेकिन वह महिला को परेशान होता हुआ नहीं देख पाते हैं और दोनों ही मिलकर उसके साथ रेहड़ी को धक्का लगाते हैं।

आखिर में बच्चों की मदद से महिला सड़क की चढ़ाई पार करने में सफल हो जाती है। आखिर में वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला उन दोनों बच्चों को केले के साथ पुरस्कृत करते हुए नजर आ रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो पर जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वीडियो हुआ वायरल


आपको बता दें कि इस वीडियो को @MahantYogiG नाम के ट्विटर हैंडल पर साझा किया गया है। यह वीडियो कब और कहां का है, यह किसी को नहीं पता। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा गया है कि “आपकी डिग्री सिर्फ एक कागज का टुकड़ा है, अगर वो आपके व्यवहार में ना दिखे तो।” इस वीडियो को लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। वहीं 31 हजार से भी ज्यादा इस वीडियो को लाइक मिल चुके हैं।

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने यह लिखा है कि “बच्चों को धन्यवाद मदद करने के लिए।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा “मानवता बहुत अच्छा।” इसी तरह लगातार सोशल मीडिया यूजर्स अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button