धार्मिक

राशिफल 12 अगस्त: मां लक्ष्मी की कृपा से आज 3 राशियों पर होगी धन की बरसात, किस्मत देगी पूरा साथ

आज हम आपको शुक्रवार 12 अगस्त 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 12 अगस्त 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन बहुत फायदेमंद साबित होगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा, जिसके चलते आप अपने सभी कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आसपास का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में निराशा हाथ लगेगी। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। काम के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ेगी, वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। पिताजी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सरकारी लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है लेकिन आपको अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपका कोई अधूरा काम दोस्तों की मदद से पूरा हो सकता है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। छोटे-मोटे कार्य निपटाने में समय ज्यादा लग सकता है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करेंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आज कुछ बड़े कामों के प्रति आपको थोड़ा समझौता करना पड़ सकता है। घर परिवार का वातावरण खुशहाल बना रहेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में शत्रुओं की बाधा बनी रहेगी। धन निवेश करने से पहले सोच विचार जरूर करें। प्रेम जीवन में पहले से सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। किसी धार्मिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को उत्तर विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। अचानक आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अपने जीवन में कुछ नयापन महसूस कर सकते हैं। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने के योग हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। कामकाज की जिम्मेदारियों को आप बखूबी तरीके से निभाएंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज विद्यार्थियों का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको कोई बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। परिवारवालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग बने हुए हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। जमीन-जायदाद के मामलों में फायदा होता हुआ नजर आ रहा है। अनुभवी लोगों के बीच उठना बैठना होगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी से कोई बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपके रिश्ते और मजबूत बनेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने दुश्मनों पर जीत हासिल करेंगे। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने पेंडिंग काम पूरे कर लेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने के योग हैं। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो सोच-विचार जरूर करें। बिना सोचे-समझे कोई भी निर्णय लेना उचित नहीं है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। माता-पिता की सेवा करने का मौका मिल सकता है। बच्चों की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित रहेगा। नए-नए कामों के प्रति रुचि बढ़ेगी। लेकिन आज आप जोखिम भरा कोई भी कार्य मत कीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपकी अधूरी मनोकामनाएं पूरी होंगी। आपका लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आज दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन आनंदित रहेगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद बातचीत होगी, जिससे पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप बहुत भाग्यशाली साबित होंगे। घर परिवार में चल रही परेशानियों का हल निकल सकता है। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। काफी लंबे समय से जिस काम को पूरा करने का सोच विचार कर रहे थे, आज वह काम पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। पैसों के मामले में आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। अटका हुआ धन वापस प्राप्त होगा। घर में सब खुश रहेंगे। दांपत्य संबंध बेहतर रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता मिल सकती है। आज पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आप अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूरे कीजिए अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। आज प्रॉपर्टी आदि खरीदने के लिए भी कोई जरूरी फैसला ले सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

Related Articles

Back to top button