धार्मिक

राशिफल 14 अगस्त: आज इन 2 राशि वालों का दिन रहेगा बेहद सुखद, घर-परिवार की समस्याएं होंगी खत्म

आज हम आपको रविवार 14 अगस्त 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 14 अगस्त 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। रिश्तेदारों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। सेहत दुरुस्त रखने के लिए अधिक तेल मसाले वाली चीजों से परहेज करें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी कोई पुरानी चिंता खत्म हो सकती है। मानसिक रूप से आप मजबूत बने रहेंगे। अधूरे कामों को निपटा सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं, साथी से कोई बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है, इससे आपके बीच प्रेम और अधिक बढ़ेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आप अपने घर के कार्य में रुचि लेंगे। मशीनरी से संबंधित व्यवसाय में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहना होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों पर कंट्रोल रखें। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। कार्यालय का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने पेंडिंग काम पूरे कर लेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को सहकर्मियों की मदद से फायदा होगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना चाहिए अन्यथा हानि हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज कुछ लोग आपकी बुराई करेंगे और आपके कामकाज में कमी निकालने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। नए-नए लोगों से मुलाकात होने की संभावना है, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। कारोबार में बरकत होगी। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। करियर में तरक्की के योग बने हुए हैं। संतान सुख की प्राप्ति से मन हर्षित होगा। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें, इससे आपको अच्छा फायदा प्राप्त होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन विशेष नजर आ रहा है। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपनी कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। अचानक व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। परिवार के लोगों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसके चलते बेचैनी महसूस करेंगे। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। कार्यभार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। ऑफिस के काम से अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें बहुत ही जल्द कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। आप अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलने के योग बने हुए हैं। नए कामों की तरफ आकर्षित होंगे लेकिन आप जोखिम भरे कामों से बचकर रहें अन्यथा नुकसान हो सकता है। आपको खाली बैठने से बचना होगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करने का मौका मिलेगा। किसी नए काम को शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। विदेश में काम करने वाले लोगों को अच्छा फायदा मिलने के योग हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। आपके द्वारा लिए गए जरूरी फैसले फायदेमंद साबित होंगे। घर परिवार में चल रही परेशानियां समाप्त होंगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों के लिए दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। व्यापार का विस्तार करने की सोच रहे हैं, तो उसकी प्लानिंग कर सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कमाई बढ़ेगी। वाहन सुख मिलने के योग बने हुए हैं। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। प्रेम संबंधों में चल रहा तनाव खत्म होगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बन रहे हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। नौकरी और करियर में कुछ अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं। आज प्यार के मामले में आप भाग्यशाली साबित होंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है, इससे आप अपने सामने आने वाली हर विषम परिस्थिति का सामना करने में सक्षम रहेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा होने की संभावना नजर आ रही है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज जीवनसाथी से बहसबाजी होने की संभावना है। आपको अपने गुस्से और शब्दों पर काबू रखने की आवश्यकता है। गलत निर्णय आज आपके मानसिक अशांति का कारण बन सकते हैं। आशा-निराशा के भाव रहेंगे। माता-पिता की सेहत पहले से ठीक रहेगी, आपको उनके साथ पर्याप्त समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। आपको अपने विचार सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। विदेश से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। बच्चों की पढ़ाई पर थोड़ा ध्यान दीजिए। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो इसके लिए समय अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ आपको अच्छा व्यवहार बना कर रखना चाहिए। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आमदनी के नए नए स्रोत प्राप्त होंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। परिवार के लोगों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। दैनिक जीवन में अनेक बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों को उम्मीद से ज्यादा फल की प्राप्ति होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज आपकी कलात्मक क्षमता का विकास होगा। आप खुद को गर्व से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से आसपास के लोग प्रभावित होंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button