धार्मिक

आज बन रहे 3 अशुभ योग, जानिए किन राशियों के लोगों को होगी परेशानी, कैसा पड़ेगा जीवन पर असर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज आर्द्रा नक्षत्र होने की वजह से मुद्गर नाम का अशुभ योग बन रहा है, इसके साथ ही वज्र योग भी रहने वाला है। आखिर यह अशुभ योग किन राशियों के लोगों के जीवन में मुश्किलें उत्पन्न करेंगे? किसको अपने कामकाज में दिक्कत महसूस हो सकती है? आज हम आपको इसका आपकी राशियों पर कैसा असर पड़ेगा, इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को अपने जीवन में बाधा और मुश्किलों से निपटने का यह कठिन समय रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको अपने लक्ष्य प्राप्त करने में परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। आप कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। परिवार के लोगों के बीच अच्छे तालमेल बने रहेंगे। बच्चों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का समय अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन उम्दा रहने वाला है। आप अपने जीवन साथी के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। जरूरी कामों में आपको सफलता हासिल होगी। किस्मत का आपका पूरा सहयोग मिलेगा। अधिकारी वर्ग के लोगों की मदद से आपके महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो सकते हैं। कोई पुराना वाद-विवाद सुलझ सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप बच्चों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। भाई-बहनों के साथ हंसी-मजाक भरा समय व्यतीत होने वाला है। कारोबारियों को अच्छा लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को अपने किसी बिजनेस में दोस्तों की सहायता मिल सकती है। आप अपने सभी कामकाज पूरे करेंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय अच्छा रहेगा। अधूरे काम पूरे कर सकते हैं। पुरानी चीजों में आप कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। संपत्ति के कार्यों में रुचि बढ़ सकती है, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करने की जरूरत है। यह अशुभ योग आपकी आर्थिक स्थिति पर प्रभाव डालेगा। पैसों के लेन-देन में आपको सतर्क रहना होगा। नौकरी पेशा वाले लोगों को उन्नति मिल सकती है। वाहन प्रयोग में आप लापरवाही ना करें अन्यथा दुर्घटना होने के संकेत मिल रहे हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आंखों से संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। मौसम परिवर्तन होने के कारण छोटी-मोटी बीमारियां उत्पन्न हो सकती है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। संपत्ति को लेकर वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। आप अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार करने की योजना बना सकते हैं। परिवारिक वातावरण काफी कठिन रहने वाला है। भाई-बहनों के साथ मतभेद हो सकता है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को दोस्तों की मदद से अच्छा लाभ मिलेगा। इंजीनियर के लिए समय काफी उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। काफी कोशिशों के बाद आपको अपने कामकाज में सफलता हासिल होगी। आप किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अपने भविष्य की योजनाओं पर सोच-विचार करेंगे। महत्वपूर्ण कार्य मन-मुताबिक पूरे ना होने के कारण आप काफी हताश रहने वाले हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को बिजनेस में भारी मुनाफा मिलेगा। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सुखद नतीजे मिलेंगे। शादीशुदा लोगों का जीवन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी की मदद से आपको फायदा मिल सकता है। इस राशि के लोग किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को भारी मात्रा में धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ आप बाहर जाकर कुछ खुशी के पल व्यतीत करेंगे। आपकी दोस्ती मजबूत रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस राशि के लोग अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। जहां जरूरत हो वहीं पर पैसा खर्च कीजिए अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। घर में मेहमान के आगमन से आप व्यस्त हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का समय मिला-जुला रहेगा। आप अपने घर को पुनः व्यवस्थित करने की योजना बना सकते हैं। साहित्य और कला के क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। कार्यस्थल में सहकर्मी आपकी मदद कर सकते हैं। पुराने दोस्तों से मिल कर आप खुशी महसूस करेंगे। परिवार के लोगों के साथ आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। ईश्वर की भक्ति में अधिक मन लगेगा। अचानक धन में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को कामकाज के सिलसिले में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। किसी जरूरी कार्य को लेकर टेंशन बढ़ सकती है। आप पुराने मुद्दे ना उठाएं। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है। नौकरी और बिजनेस के मामले में तनाव और फालतू के खर्चे होने की संभावना बन रही है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आप सावधान रहें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों की कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है। प्रेम संबंध में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। पारिवारिक मामलों को लेकर आप महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जो काफी कारगर साबित होंगे। बच्चों की जिद को आप पूरा करेंगे। मकान खरीदने की योजना बना सकते हैं। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। खानपान पर थोड़ा नियंत्रण रखें। भाई-बहनों की मदद से आपको फायदा मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को कलात्मक कार्यों में रुचि देखने को मिलेगी। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। जीवनसाथी की इच्छाओं की पूर्ति होगी। भविष्य की योजनाओं पर सोच-विचार करेंगे। कार्य क्षेत्र में विस्तार हो सकता है। आपका मन खुश रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button