मनोरंजन

ये हैं बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियां, जिनका शादी के बाद भी फिल्मों में कायम है जलवा

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक दौर इस प्रकार का भी था, जब कोई अभिनेत्री विवाह कर लेती थी तब बॉलीवुड के अंदर उसका करियर समाप्त हो जाता था। यदि उनको कोई फिल्म में काम करने का अवसर भी प्राप्त होता था तो उसको माँ या फिर भाभी का किरदार दिया जाता था। लेकिन आज के समय में बहुत बदलाव आ चूका है। बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो शादी कर चुकीं हैं और शादी के बावजूद उनको फिल्म में मुख्य किरदार में काम करने का अवसर मिल रहा है। और इनकी फिल्में अच्छी खासी कमाई भी कर रही है। आज हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री की कुछ ऐसी मशहूर अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिनका शादी के बाद भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में जलवा कायम है, इतना ही नहीं बल्कि फिल्मों के साथ-साथ यह अभिनेत्रियां प्रोडक्शन हाउस तक संभाल रहीं हैं।

करीना कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर को तो आप सभी लोग अच्छी तरह जानते ही हैं। यह किसी के नाम की मोहताज नहीं हैं। इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। आपको बता दें कि अभिनेत्री करीना कपूर ने वर्ष 2012 में बॉलीवुड फिल्म अभिनेता सैफ अली खान से विवाह किया था। करीना कपूर दिखने में जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही बेहतरीन अदाकारा भी हैं। शादी होने के बाद इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई फिल्में जैसे सिंघम। बजरंगी भाईजान। अंग्रेजी मीडियम। गुड न्यूज़ सहित अन्य फिल्मों में बेहतरीन काम किया है और इनकी यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी भी साबित हुई हैं। फिल्मों के अलावा अभिनेत्री करीना कपूर कई बड़े उत्पादों की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के अंदर महंगी अभिनेत्रियों में करीना कपूर का नाम भी शामिल है।

अनुष्का शर्मा

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा “रब में बना दी जोड़ी” फिल्म से चर्चा में आईं थीं। इन्होने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ विवाह किया और विवाह के बाद सुई धागा, संजू, परी और जीरो जैसी फिल्मो में मुख्य किरदार में दिखीं। फिल्मो में अभिनय के अलावा अनुष्का शर्मा का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है जिसका नाम क्लीन स्लेट है। हाल ही में लॉकडाउन के समय “पाताल लोक” जैसी वेब सीरीज एवं “बुलबुल” फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुई थी। जिसको लोगो द्वारा बहुत पसंद किया गया।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण के बारे में आप सभी जानते ही हैं, दीपिका पादुकोण कितनी प्रचलित अभिनेत्री हैं। दीपिका पादुकोण ने अभिनेता रणवीर सिंह के साथ विवाह किया है। शादी के बाद भी दीपिका पादुकोण फिल्मो को लेकर बहुत व्यस्त नज़र आईं हैं। हाल ही में इनकी “छपाक” फिल्म रिलीज़ हुई थी। अपने पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म “83” में नज़र आएंगी। दीपिका पादुकोण द्रोपती के जीवन के ऊपर अपने ही प्रोडक्शन हाउस द्वारा फिल्म बनाने में लगी हुईं हैं। लॉकडाउन के दौरान दीपिका पादुकोण ने एक फिल्म के बारे में बताया था जिसमे वो फिल्म “बाहुबली” के हीरो प्रभास के साथ नज़र आएंगी।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड के अंदर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का बहुत ही बड़ा कद रहा है। इन्होने निक जोनस के साथ विवाह किया जो अमेरिकन अभिनेता और गायक भी हैं। शादी के बाद प्रियंका ने बॉलीवुड की फिल्म “द स्काई इज़ पिंक” में काम किया है। कुछ खबरे ऐसी भी आईं थीं, जिससे पता लगा की अभिनेता राजकुमार राव के साथ प्रियंका ने कोई प्रोजेक्ट शूट किया है। प्रियंका चोपड़ा ने देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी खूबसूरती और अभिनय का जादू चलाया है। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि हॉलीवुड की कुछ फिल्मों में प्रियंका चोपड़ा को लेकर बात चल रही है।

Related Articles

Back to top button