धार्मिक

जन्माष्टमी पर राशि अनुसार करें ये चीजें दान, लड्डू गोपाल प्रसन्न होकर देंगे खूब सुख-समृद्धि

जन्माष्टमी का त्योहार सभी हिंदुओं के लिए एक बहुत ही प्रमुख त्यौहार होता है और इसे हर साल बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। जन्माष्टमी को भगवान कृष्ण जी की जयंती के रूप में मनाया जाता है। भगवान कृष्ण हिंदू धर्म के भगवान थे, उन्होंने धरती पर मानव रूप में जन्म लिया था, जिससे वह मानव जीवन को बचा सकें और मानव के दुखों को दूर कर सकें। लोगों का मानना है कि कृष्ण भगवान विष्णु जी के आठवें अवतार थे।

जन्माष्टमी के पर्व को पूरी दुनिया में बड़ी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाई जाने वाली जन्माष्टमी 18 अगस्त 2022, सोमवार को पड़ रही है। जन्माष्टमी के त्यौहार पर लड्डू गोपाल की पूजा करने के साथ-साथ अगर राशि अनुसार खास चीजों का दान किया जाए, तो इससे बहुत लाभ प्राप्त होता है।

इन चीजों का दान करने से भगवान कृष्ण जी खूब प्रसन्न होते हैं और अपार धन-दौलत, सुख देते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से सभी 12 राशियों के लोगों को जन्माष्टमी के दिन कौनसी चीजों का दान करना चाहिए, इसके बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप अपनी राशि अनुसार इन चीजों का दान करते हैं, तो जीवन के सारे कष्ट-संकट दूर होते हैं और जीवन में खुशियां आती हैं।

मेष राशि

जिन लोगों की मेष राशि है उनको जन्माष्टमी के दिन गेहूं का दान करना चाहिए। इसके साथ ही श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ कीजिए।

वृष राशि

वृष राशि वाले लोगों को जन्माष्टमी के दिन शक्कर का दान करना चाहिए।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों को जन्माष्टमी के त्यौहार के दिन निर्धन और जरूरतमंदों को अनाज का दान करना चाहिए। इससे आपके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाएंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों को जन्माष्टमी के दिन चावल का दान करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे आपकी जिंदगी में खुशहाली आती है। आपके जीवन के सारे दुख दूर हो जाते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोगों को जन्माष्टमी के दिन सुबह से श्री आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए और उसके बाद गुड़ का दान करें। इससे आपको लाभ मिलेगा।

कन्या राशि

भगवान श्री कृष्ण जी की जन्माष्टमी के दिन कन्या राशि वाले लोगों को गरीबों का अनाज का दान करना चाहिए।

तुला राशि

तुला राशि वाले लोगों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन गरीबों को वस्त्रों का दान करना चाहिए। अगर आप पंचामृत या पंजीरी का प्रसाद, फल बांटते हैं तो इससे आपको बहुत तगड़ा लाभ प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले लोगों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन जरूरतमंदों को गेहूं का दान करना चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि वाले लोगों को जन्माष्टमी के दिन मंदिरों में धार्मिक पुस्तकों का दान करना चाहिए। आप किसी जरूरतमंद को भी पुस्तक दे सकते हैं। इससे आपको लाभ मिलेगा।

मकर राशि

मकर राशि वाले लोगों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन तिल का दान करना चाहिए।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले लोगों को जन्माष्टमी के दिन अन्‍न या तिल का दान करना चाहिए। गीता के पांचवे और आठवें अध्याय का अध्‍ययन कीजिए।

मीन राशि

मीन राशि वाले लोगों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण जी को मोर पंख और बांसुरी अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही बच्चों और निर्धन लोगों को केला दान कीजिए।

Related Articles

Back to top button