धार्मिक

विष्णुजी के आशीर्वाद से ये राशियां धन के मामले में रहेंगीं भाग्यशाली, कार्यों का मिलेगा उचित फल

ज्योतिष विद्या एक ऐसा माध्यम है जिसकी सहायता लेकर मनुष्य अपने भविष्य से जुड़ी हुई जानकारियां हासिल कर सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोजाना ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने की वजह से मनुष्य का जीवन, व्यापार, नौकरी, परिवार पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों के परिवर्तन का मनुष्य को कैसा फल मिलेगा? यह इनकी स्थिति पर निर्भर करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों के शुभ प्रभाव से कुछ राशियों के लोग ऐसे हैं जिनके ऊपर भगवान विष्णु जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। इस राशि के लोग धन के मामले में भाग्यशाली साबित रहने वाले हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को अपने शब्दों और क्रोध पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। किसी से भी बातचीत करते समय आप बोलचाल पर ध्यान दीजिए। भाई-बहनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। परिवार के लोगों के साथ आपके तालमेल अच्छे रहने वाले हैं। धन के मामले में आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा अन्यथा धन हानि हो सकती है। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर नोकझोंक होने की संभावना बन रही है। इस राशि के लोग अपने किसी पुराने कामकाज में अधिक मेहनत करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों की फिजूलखर्ची की स्थिति बन सकती है। आपको अपनी आमदनी और खर्चों का संतुलन बनाए रखना होगा। आपकी जिंदगी में बहुत से फेरबदल आ सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को नया अनुबंध मिलने की संभावना बन रही है। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आपको अपने कामकाज में विरोधियों से बच कर रहना होगा क्योंकि यह आपके कार्यों में बाधाएं उत्पन्न करने की कोशिश कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को विष्णु जी की कृपा से व्यवसाय में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपको उन्नति मिल सकती है। परिवार के लोग आपके अच्छे स्वभाव से काफी खुश रहेंगे। आप अपने बच्चों की इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं। आपकी अधूरी मनोकामना पूरी होगी। आप अपनी मेहनत और लगन से अपने कामकाज सफल करेंगे। विषम परिस्थितियों में आप निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, जिसके कारण शारीरिक थकान महसूस होगी। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। व्यापार में आपको मिलाजुला फल मिलेगा। कार्य क्षेत्र के प्रति आपको अपनी जिम्मेदारियों को समझने की आवश्यकता है। साथ काम करने वाले लोगों से अच्छे तालमेल बनाए रखें। महिला मित्र की तरफ से लाभ मिलने की संभावना बन रही है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। विष्णु जी की कृपा से आपके लंबित कार्य पूरे होंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। धन का संचय करने में आप सफल होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। पुराने मित्रों से मिलकर आपको काफी खुशी महसूस होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को अपने गुप्त शत्रुओं से बच कर रहना होगा। यह आपके ऊपर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यस्थल में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है। आप बेकार की गतिविधियों में अपना समय व्यर्थ मत कीजिए। करियर के मामले में कुछ अच्छा होने की संभावना बन रही है। प्रभावशाली लोगों की मदद से आप अपने कामकाज में सुधार करेंगे। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए किसी यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का संपर्क नए लोगों से होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का समय फलदाई रहेगा। छोटी-मोटी बात को लेकर जीवन साथी से नोकझोंक होने की संभावना बन रही है। कार्यस्थल की परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगीं। आप कोई भी कार्य कल पर ना छोड़ें अन्यथा कार्यभार अधिक हो सकता है। नए-नए लोगों से परिचय हो सकता है, परंतु अनजान लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे नतीजे मिलेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। पड़ोसियों के साथ आपके अच्छे तालमेल बने रहेंगे। आप अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। घरेलू चीजों की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को अपने फेवर में कर सकते हैं। किसी पुराने नुकसान की भरपाई होने की संभावना बन रही है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों की डूबी हुई रकम वापस मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार आएगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। विष्णु जी की कृपा से आप कार्य क्षेत्र में तरक्की हासिल करेंगे। विरोधियों पर जीत हासिल हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते प्राप्त होंगे। कुछ खास कामों में आप बेहतर प्रदर्शन करने वाले हैं, जिसके लिए आपकी प्रशंसा हो सकती है। ससुराल पक्ष से अच्छे तालमेल बने रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के जीवन की परिस्थितियों में चुनौतियां उत्पन्न हो सकती है। आपको काफी धैर्य और संयम बनाए रखने की जरूरत है। आर्थिक नुकसान होने की संभावना बनी हुई है। धन का लेनदेन करने से बचें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर वाद-विवाद होने की संभावना बनी हुई है। माता के स्वास्थ्य को लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को कोई भी मामला शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश करनी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप अपने सोचे हुए काम पूरे कर सकते हैं। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपके कामकाज से काफी खुश रहेंगे। लव लाइफ में सुधार आने के योग बन रहे हैं। संपत्ति या वाहन की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का समय अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। आपका मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। माता-पिता के साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। नौकरी में आपको बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना बन रही है. मानसिक परेशानियां काफी हद तक कम हो सकती हैं। धर्म के प्रति आपकी आस्था जागृत हो सकती है। आपके विरोधी पक्ष परास्त होंगे।

Related Articles

Back to top button