बॉलीवुड

बायकॉट ट्रेंड पर अर्जुन कपूर का फूटा गुस्सा, बोले- अब ज्यादा हो रहा… लोगों को सबक सिखाना होगा

अर्जुन कपूर हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। मौजूदा समय में अर्जुन कपूर की फैन फॉलोइंग में भी लगातार इजाफा हो रहा है और युवा वर्ग में वह काफी चर्चित अभिनेता हैं। अर्जुन कपूर बॉलीवुड के टिनसेल टाउन में सबसे होनहार एक्टर्स में से एक हैं। अर्जुन कपूर ने बतौर अभिनेता के तौर पर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म “इश्कजादे” से की थी।

इस फिल्म में अर्जुन कपूर की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा थीं। अर्जुन कपूर ने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई। मौजूदा समय में उनकी फैन फॉलोइंग बहुत अच्छी है और फैंस उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखना पसंद भी करते हैं। इसी बीच हाल ही में अभिनेता ने फिल्मों के बायकॉट पर अपनी राय रखी है।

फिल्मों के बायकॉट पर अर्जुन कपूर बोले-

आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों लगातार रिलीज हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हो रही हैं। हाल ही में मशहूर अभिनेता आमिर खान की फिल्म “लाल सिंह चड्ढा” और अक्षय कुमार की “रक्षाबंधन” रिलीज हुई लेकिन दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से औंधे मुंह गिरी। वहीं सोशल मीडिया पर फिल्मों को लेकर हर तरफ बायकॉट की मांग उठ रही है।

अब बॉलीवुड हंगामा के साथ हाल ही में इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर फिल्मों के बायकॉट के के संबंध में बात की। अर्जुन कपूर ने कहा “मुझे लगता है कि हमने इसके बारे में चुप रहकर गलती की और यह हमारी शालीनता थी लेकिन लोगों ने इसका फायदा उठाना शुरू कर दिया है।”

लोगों पर जमकर बरसे अर्जुन कपूर

इसके अलावा अर्जुन कपूर ने कहा कि “लगता है कि हमने यह सोचकर गलती की है कि ‘हमारा काम खुद बोलेगा’। आप जानते हैं कि आपको हमेशा अपना हाथ गंदा करने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि हमने इसे बहुत सहन किया और अब लोगों ने इसे एक आदत बना लिया है। अब ज्यादा होने लगा है। यह गलत है।”

इतना ही नहीं बल्कि अर्जुन कपूर ने इसके अलावा यह कहा कि “इंडस्ट्री के लोगों को एक साथ आने और इसके बारे में कुछ करने की जरूरत है क्योंकि लोग उनके बारे में क्या लिखते हैं या हैशटैग जो वे ट्रेंड करते हैं, वास्तविकता से बहुत दूर हैं और जब फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा करती हैं, तो लोग उन्हें पसंद नहीं करते हैं। एक्टर्स के सरनेम के कारण फिल्में बायकॉट करना गलत है।”

इसके अलावा अर्जुन कपूर ने कहा कि “शुक्रवार की सुबह लोगों में एक नई फिल्म को लेकर जो उत्साह और उमंग और इंडस्ट्री की चमक कम होती जा रही है।” उन्होंने कहा, “लोग लगातार कीचड़ उछालते जाएंगे तो नई गाड़ी भी थोड़ी सी शाइन खो देगी ना? हमने तो काफी कीचड़ झेला है, हमने इस पर आंखें मूंद ली हैं।”

इस फिल्म में नजर आएंगे अर्जुन कपूर

बता दें कि हाल ही में अर्जुन कपूर मोहित सूरी की फिल्म “एक विलेन 2” में नजर आए थे। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया भी थे। यह फिल्म साल 2014 में आई फिल्म “एक विलेन” का दूसरा पार्ट है। इसके अलावा अर्जुन कपूर बहुत ही जल्द अब फिल्म “द लेडी किलर” और “कुत्ते” में नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button