धार्मिक

राशिफल 19 अगस्त: आज इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, अपार धन की होगी प्राप्ति

आज हम आपको शुक्रवार 19 अगस्त 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 19 अगस्त 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप कामयाब होंगे। पारिवारिक यात्रा के योग बने हुए हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप अपने सभी जरूरी कार्य समय पर निपटा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा। मन की शांति बनी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बन रहे हैं। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। किसी सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है। राजनीति से जुड़े हुए लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आज आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसके चलते बेचैनी महसूस करेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। बेकार की बातों पर अपना समय और ऊर्जा बर्बाद ना करें। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान लगाना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता कम होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो इसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। पति-पत्नी के बीच मतभेद खत्म होंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे घर में खुशहाली का वातावरण बनेगा बनेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। आप अपने जीवन में कुछ नयापन महसूस करेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। भौतिक सुख-संसाधनों में बढ़ोतरी होगी। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का समय अच्छा नजर आ रहा है। कामकाज के साथ आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, जिससे मन की शांति प्राप्त होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज विद्यार्थियों को कई बड़ी सफलताएं मिलने के योग बने हुए हैं। परिवारवालों का पूरा समर्थन और सहयोग मिलेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। बाहर के खान-पान से परहेज करने की जरूरत है। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा प्राप्त होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। आज छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा आ सकता है, जिसके चलते परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। माता-पिता की तबीयत में गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आप काफी परेशान रहेंगे। आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। कार्य क्षेत्र में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं इसलिए सतर्क रहना होगा। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत लीजिए अन्यथा हानि हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके प्राप्त होंगे। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। ज्यादातर मामलों में किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आसपास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। विदेश जाकर नौकरी करने की इच्छा पूरी होती हुई नजर आ रही है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। जरूरी कामों में सफलता पाने के लिए अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी। बिजनेस करने वाले लोगों का दिन अच्छा नजर आ रहा है। आपका मुनाफा बढ़ेगा। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। विवाह योग्य इन लोगों को विवाह के उत्तम रिश्ते मिलेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। तनाव के चलते स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी। संगीत इत्यादि में रुचि रहेगी। माता जी के साथ ज्यादा वक्त व्यतीत करने का मौका मिलेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप अपनी किसी अधूरी मनोकामना को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आप किसी भी अजनबी व्यक्ति पर अत्यधिक विश्वास ना करें। ऑफिशियल कार्य के लिए बॉस का सहयोग अनिवार्य है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों पर ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, जिसके चलते आप अपने सभी अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप अपने सामने आने वाली सभी चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने के योग हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। घर में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। आपके दांपत्य संबंध बेहतर रहेंगे। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। पैसों का उधार लेन-देन सावधानीपूर्वक कीजिए। नौकरी करने वाले लोगों को अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूर्ण करने होंगे अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी आदि खरीदने के लिए भी आप कोई जरूरी निर्णय ले सकते हैं। माता-पिता की सेवा में आप कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे इसलिए संभलकर रहना होगा।

Related Articles

Back to top button