क्रिकेट

पाई पाई के मोहताज हुए क्रिकेटर विनोद कांबली, महज 1000 रुपए में कर रहे हैं गुजारा

भारत में क्रिकेट का खेल सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। क्रिकेट और क्रिकेट के खिलाड़ी दोनों का ही रुतबा देश में कई ज्यादा होता है। उनकी निजी जिंदगी पर भी लोगों की पैनी निगाहें होती हैं। वही दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के जिगरी दोस्त विनोद कांबली की माली हालत खराब है। जी हां, भारतीय क्रिकेट टीम में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के साथ डेब्यू करने वाले बल्लेबाज विनोद कांबली तंगहाली में अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

विनोद कांबली की कमाई का जरिया मात्र बीसीसीआई की ओर से उन्हीं दी जाने वाली पेंशन ही रह गई, जिससे वह अपना जीवन यापन बड़ी मुश्किलों से ही कर पा रहे हैं। हालत ऐसी है कि विनोद कांबली काम की तलाश कर रहे हैं। क्रिकेट की पिच पर बॉलरों के छक्के छुड़ाने वाले कांबली कभी लाखों रुपए कमाते थे, लेकिन फिलहाल वह पाई-पाई के मोहताज हैं।

तंगहाली में जीवन बिता रहे विनोद कांबली

आपको बता दें कि विनोद कांबली का जन्म 18 जनवरी 1972 को मुंबई में हुआ था। 50 वर्षीय विनोद कांबली का पूरा नाम Vinod Ganpat Kambli है और वह दसवीं तक पढ़े हैं। सचिन तेंदुलकर के गुरु रमाकांत आचरेकर ने भी मास्टर ब्लास्टर से ज्यादा टैलेंटेड विनोद कांबली को ही माना था परंतु कहते हैं ना कि किस्मत में बदलते देर नहीं लगती। किस्मत ने ऐसा खेल खेला कि विनोद कांबली अर्श से फर्श पर आ गए। वहीं सचिन आसमान की बुलंदियों पर पहुंच गए।

Mid Day की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल विनोद कांबली को बीसीसीआई से मिल रही ₹30000 मासिक पेंशन से गुजारा करना पड़ रहा है यानी कि ₹1000 ही उनकी रोजाना की कमाई है। आपको बता दें कि भारतीय टीम में शामिल रहते हुए विनोद कांबली ने भारत के लिए कुल 104 वनडे मैच खेले, जबकि 17 टेस्ट मैच उन्होंने खेला है।

विनोद कांबली ने भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 3,561 रन बनाए हैं। इनमें चार शतक टेस्ट में और 2 शतक वनडे में शामिल हैं। विनोद कांबली ने भारत के लिए 1991 में वनडे डेब्यू किया था। जबकि साल 2000 में उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच खेला था।

सचिन तेंदुलकर ने हमेशा की मदद

विनोद कांबली के कमाई के जरिए बंद हो गए हैं, जिसके चलते उनको कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विनोद कांबली ने खुद इसके बारे में बताते हुए कहा कि उनके पूर्व साथी और दोस्त सचिन तेंदुलकर को भी उनके हालात के बारे में पता है, लेकिन वह उनसे कोई उम्मीद नहीं लगा रहे हैं क्योंकि सचिन ने उनकी काफी मदद की है।

साल 2019 में आखिरी बार की थी टीम की कोचिंग

विनोद कांबली ने साल 2019 में आखिरी बार टीम की कोचिंग की थी तब वह T-20 मुंबई लीग में जुड़े थे। उसके बाद साल 2020 में कोरोना वायरस ने देश-दुनिया में दस्तक दी, जिसके बाद देशवासियों का जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। सभी के लिए बहुत सी चीजें बदल गईं। इनमें विनोद कांबली भी शामिल हैं, इस महामारी के प्रकोप ने विनोद कांबली के पास बचे कमाई के साधनों को भी समाप्त कर दिया।

कोरोना महामारी के बाद हालत होती गई खस्ता

विनोद कांबली क्रिकेट से दूर हैं परंतु इसके बाद भी कमाई के कई साधन कुछ समय तक उनके पास मौजूद रहे थे। जैसे उन्होंने क्रिकेट मैचों में कमेंट्री की, विज्ञापनों में काम किया, जिसके जरिए उनकी अच्छी खासी कमाई हो जाया करती थी। इतना ही नहीं बल्कि विनोद कांबली ने फिल्मों में एक्टिंग करते हुए भी अच्छा खासा पैसा कमाया। लेकिन वक़्त के साथ-साथ उनकी कमाई के सारे रास्ते खत्म होते चले गए। कोरोना महामारी के बाद तो उनकी हालत लगातार ख़राब होती चली गई।

विनोद कांबली ने अपनी मुश्किल के बारे में दी पूरी जानकारी

विनोद कांबली ने अपने आर्थिक स्थिति के विषय में पूरी जानकारी बताई। उन्होंने यह बताया कि वह सुबह 4:00 बजे उठते थे। डीवाई पाटिल स्टेडियम तक कैब से जाया करते थे। उसके बाद शाम को बीकेसी ग्राउंड में सीखा था, जो काफी मुश्किल काम था। मिड डे को विनोद कांबली ने बताया कि ‘मैं सिर्फ बीसीसीआई की पेंशन पर निर्भर हूं। मैं मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के पास भी काम के लिए गया था। मैं उम्मीद करता हूं कि मुझे कोई काम मिल पाएगा।”

विवादों से भी रहा है विनोद कांबली का गहरा नाता

आपको बता दें कि विनोद कांबली का विवादों से भी काफी गहरा नाता रहा है। क्रिकेट करियर में वह सबसे ज्यादा विवादों के चलते सुर्खियों का विषय बने रहे हैं। कुछ समय पहले ही विनोद कांबली उस समय के दौरान सुर्खियों में आए थे, जब उन्हें नशे में गाड़ी चलाने के जुर्म में अरेस्ट कर लिया गया था।

दरअसल, विनोद कांबली ने नशे में ड्राइविंग करते हुए एक गाड़ी को टक्कर मार दी थी, यह बात फरवरी, 2022 की है। जिसके बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई तो पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, कुछ समय के बाद वह जमानत पर बाहर आ गए थे।

विनोद कांबली की नेटवर्थ

अगर अब हम बात करें विनोद कांबली की नेटवर्थ की तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली कि नेटवर्थ 1 से 1.5 मिलीयन डॉलर के बीच बताई जाती है। साल 2022 की शुरुआत में आए डाटा के मुताबिक, विनोद कांबली की सालाना आमदनी सिर्फ 4 लाख ही रह गई है। विनोद कांबली के पास मुंबई में खुद का घर भी है, लेकिन देश की आर्थिक राजधानी में जीवन यापन के लिए यह काफी नहीं है। अगर हम विनोद कांबली के कार कलेक्शन की बात करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि उनके पास रेंज रोवर कार मौजूद है।

Related Articles

Back to top button