धार्मिक

बुध ग्रह ने किया कन्या राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, हर तरफ से होगा तगड़ा लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित समय में अपनी राशि बदलते रहते हैं। जब भी कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो इसकी वजह से सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। बता दें कि अगस्त के महीने में कई ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन कर चुके हैं और अब बुध ग्रह ने भी कन्या राशि में प्रवेश कर लिया है।

बुध का राशि परिवर्तन सभी व्यक्तियों के जीवन पर प्रभाव डालेगा। इस गोचर की वजह से कुछ राशि वाले हैं जिनकी किस्मत पूरी तरह से बदल जाएगी। पंचांग के मुताबिक, 21 अगस्त, रविवार की सुबह 2:14 बजे पर बुध ग्रह ने अपनी राशि बदली है। 21 अगस्त को प्रवेश करके बुध ग्रह कन्या राशि में 25 सितंबर तक विराजमान रहने वाले हैं।

बुध ग्रह को सभी ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। कन्या राशि में बुध ग्रह का प्रवेश करना कई राशि वाले लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा। इस राशि वाले लोगों को बिजनेस और नौकरी से जुड़े हुए मामलों में ये बदलाव देखने को मिलेंगे। तो चलिए जानते हैं किन राशि वाले वालों को इस दौरान फायदा होगा।

बुध ग्रह के गोचर से इन राशियों को होगा लाभ ही लाभ

वृषभ राशि

जिन लोगों की वृषभ राशि है, उनके लिए बुध ग्रह का कन्या राशि में प्रवेश करना फायदेमंद साबित होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत हो जाएगी। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। इस राशि वाले लोगों को नई नौकरी मिलने की संभावना बनी हुई है। वहीं अगर हम प्रेम जीवन की बात करें, तो इसमें भी सुधार देखने को मिलेगा। पार्टनर के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। इस समय के दौरान आपको अपने खान-पान की आदतों पर नियंत्रण रखना बहुत ही आवश्यक है।

मिथुन राशि

जिन लोगों की मिथुन राशि है, उनके लिए बुध ग्रह का कन्या राशि में गोचर करना बहुत ही लाभदायक सिद्ध होने वाला है। किसी भी प्रकार के बिजनेस या फिर काम शुरू करने के लिए यह समय अवधि अनुकूल रहेगी। इस अवधि के दौरान आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ प्राप्त होगा और कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। जो लोग बिजनेस से जुड़े हुए हैं, उन्हें तगड़ा लाभ होने के योग बने हुए।

सिंह राशि

जिन लोगों की सिंह राशि है, उनके लिए बुध ग्रह का गोचर प्रॉपर्टी में लाभ दिलाएगा। पैतृक जमीन जायदाद में बहुत अच्छा फायदा होता हुआ नजर आ रहा है। इतना ही नहीं बल्कि इस समय के दौरान यश और कीर्ति में भी वृद्धि होगी। अगर आप इस समय कोई बड़ा फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार करने के बाद ही लें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा।

कन्या राशि

जिन लोगों की कन्या राशि है उनके लिए बुध ग्रह का गोचर बहुत विशेष रहने वाला है। इस राशि वाले लोगों को इस अवधि में विशेष रुप से लाभ की प्राप्ति होगी। नौकरी या बिजनेस से संबंधित मामले में लाभ मिलने के योग हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इतना ही नहीं बल्कि, दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

Related Articles

Back to top button