धार्मिक

आज नक्षत्र बना रहे हैं सर्वार्थसिद्धि योग, जानिए किन राशियों का समय होगा शुभ, किसे होगी परेशानी

ब्रह्मांड में ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती स्थिति कई शुभ योग का निर्माण करती है। जिनका सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज नक्षत्र और ग्रह मिलकर सर्वार्थसिद्धि योग बना रहें हैं। इस शुभ योग का कुछ राशियों को सीधा फायदा मिलने वाला है। वहीं कुछ राशियों के लोग ऐसे भी हैं जिनके ऊपर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आखिर यह शुभ योग किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा और किन राशियों को परेशानी में डाल सकता है? चलिए जानते हैं इनके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के कई क्षेत्रों में सुधार आने की संभावना बन रही है। इस शुभ योग की वजह से आपको अपने छोटे-बड़े सभी कार्यों में अच्छा फल मिलेगा। आप अपनी कुछ बातों को करीबी लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके ऊपर हमेशा बना रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। आप किसी अपने बचपन के मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। मित्र से मिलकर पुरानी यादें ताजा करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को इस शुभ योग की वजह से किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आमदनी के जबरदस्त नए स्रोत सामने नजर आएंगे। ऑफिस के कामकाज आप रोज की तुलना में बेहतर करने वाले हैं। जीवनसाथी आपकी तारीफ करेगा। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। आपको अपनी मेहनत का निश्चित फल मिलने वाला है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे मत हटिये। आपके मन पर किसी बात का बोझ बना रहेगा, जिसके चलते आप अधिक तनाव महसूस करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के आप कुछ नए रास्ते तलाश कर सकते हैं। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फायदा मिलेगा। आप किसी को भी पैसा उधार ना दें। पुरानी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरी पेशा वाले जातकों को तरक्की मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आने की संभावना बन रही है। आपको काफी सतर्क रहने की जरूरत है। आपके जरूरी कामकाज अधूरे रह सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से मतभेद होने की संभावना बन रही है। जीवन साथी के साथ आपके रिश्ते में खटास उत्पन्न हो सकती है। आप हर मामले को लेकर अधिक भावुक होंगे। आप भावनाओं में बहकर कोई भी जरूरी फैसला मत लीजिए अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह शुभ योग उत्तम फलदायक रहने वाला है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। करियर में आपको अपार सफलता मिल सकती है। इस राशि के जातक अपने घर-परिवार के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। ऑफिस के कामकाज आप समय पर पूरे करेंगे। बड़े अधिकारी आपसे काफी खुश होंगे। परिवार और कार्यों के बीच आप तालमेल बनाकर चलेंगे। महिला मित्र के सहयोग से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आपको अपनी किस्मत के बलबूते विभिन्न क्षेत्रों से अच्छा फायदा मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को बिजनेस में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे। आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस कर सकते हैं। परिवार के लोगों के बीच आपसी तालमेल बेहतर रहने वाले हैं। धर्म की तरफ आपका रुझान बढ़ सकता है। सभी रुके हुए कामों में आपको कामयाबी मिलने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों का समय शुभ रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को मानसिक चिंता से गुजरना पड़ेगा। माता-पिता की सेहत में गिरावट होने के कारण आप परेशान रहेंगे। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। जीवन साथी के साथ आप बातचीत करते समय क्रोध ना करें अन्यथा आपके रिश्ते खराब होने की संभावना बन रहे हैं। कोई भी काम आप बिना सोचे-समझे मत कीजिए। आपको अपने व्यवहार पर काबू रखना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। व्यापार में आप किसी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। अगर आप बेहतर स्वास्थ्य पाना चाहते हैं तो नियमित रूप से व्यायाम कीजिए। बिजनेस में आप किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को अपने कारोबार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। यह शुभ योग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको सफलता मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। घरेलू कामकाज समय पर निपटा सकते हैं। कई योजनाओं में आपको भारी मुनाफा मिल सकता है, जिससे आपके मन को खुशी मिलेगी। कार्य क्षेत्र में आपको तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। आपके अंदर उर्जा भरपूर मात्रा में रहने वाली है। आप अपने सभी कार्य आत्मविश्वास के साथ पूरा करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को काफी संभलकर रहने की जरूरत है। आपके कोई जरूरी कार्य बिगड़ सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी हताश रहेंगे। माता-पिता की सेहत खराब हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। खेलकूद में आपकी अधिक रूचि रहेगी। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। पारिवारिक रिश्ते ठीक-ठाक रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को इस शुभ योग की वजह से कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलने की संभावना बन रही है। आप किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों में आपको कामयाबी मिलेगी। कार्य क्षेत्र में आपके द्वारा उठाया गया कदम महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। सोचे हुए कार्य आप ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए विद्यार्थियों का समय शानदार रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के सहयोग से आपके जरूरी कामकाज पूरे हो सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लोगों को अचानक धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है। दोस्तों के साथ आप मौज मस्ती के लिए किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने नुकसान की भरपाई करेंगे।

Related Articles

Back to top button