मनोरंजन

धोखेबाज निकलीं ये हसीनाएं, पतियों को धोखा देकर गैर मर्दों से लड़ाया इश्क, देखें पूरी लिस्ट

कहते हैं कि प्यार में इंसान कुछ भी करने को तैयार हो सकता है। ऐसा कहा जाता है कि जब किसी को किसी से प्यार हो जाता है, तो वह अपने प्यार को पाने के लिए कुछ भी करता है। अगर दुनिया से लड़ने की बात हो, तो लोग तो अपने प्यार की खातिर दुनिया से भी लड़ने को तैयार हो जाते हैं। वहीं अगर हम हम मनोरंजन की दुनिया की बात करें तो यहां पर रोजाना ही किसी का रिश्ता जोड़ता है तो किसी का रिश्ता टूटता भी है।

इंडस्ट्री में रिश्ता जुड़ना और टूटना आम बात सी हो गई है। यहां से ऐसी खबरें अक्सर सुनने को मिलती रहती हैं। बता दें कि कुछ हसीनाएं ऐसी हैं, जिन्होंने अपने पतियों को धोखा देकर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चलाया था। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसी ही कुछ हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लिस्ट में टीवी की ग्लैमरस जज मलाइका अरोड़ा के साथ-साथ और भी कई बड़े नाम हैं।

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा ने खान परिवार के बेटे अरबाज खान से शादी की थी। दोनों का प्रेम विवाह था। हालांकि, कुछ साल बाद दोनों के बीच दूरियां आना शुरू हो गईं। इसी बीच मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में उनसे उम्र में छोटे अभिनेता अर्जुन कपूर आ गए और दोनों का अफेयर शुरू हो गया तो मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से तलाक ले लिया। ऐसा कहा जाता है कि अर्जुन कपूर के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियां ही मलाइका और अरबाज खान के तलाक की वजह थी।

संजीदा शेख

जब संजीदा शेख का तलाक अभिनेता आमिर अली के साथ हो गया तो उसके बाद अभिनेत्री पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगा था। आमिर अली और संजीदा शेख से तलाक की वजह अभिनेता हर्षवर्धन राणे को बताया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो संजीदा शेख और हर्षवर्धन राणे के बीच नजदीकियां “तैश” की शूटिंग के दौरान बढ़ी थीं।

काम्या पंजाबी

छोटे पर्दे पर नेगेटिव किरदार के जरिए लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री काम्या पंजाबी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। काम्या पंजाबी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी जबरदस्त चर्चा में बनी रहती हैं। वह अपने बेबाक बयानों के लिए भी जानी जाती हैं।

आपको बता दें कि काम्या पंजाबी पर उनके पूर्व पति बंटी नेगी ने अफेयर का आरोप लगाया था। उन्होंने अभिनेत्री काम्या पंजाबी के लिए यह कहा था कि उनका अफेयर संजय दत्त के कजन और एक्टर निमाई बाली के साथ चल रहा है। लेकिन अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने इन सभी आरोपों को झूठा ठहराया था। अभिनेत्री ने यह कहा था कि तलाक के बाद वह और निमाई बाली रिश्ते में आए हैं।

निशा रावल

निशा रावल एक ऐसी भारतीय अभिनेत्री हैं, जो हिंदी फिल्म जगत में सक्रिय हैं। निशा रावल अब तक कई फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। बता दें पिछले कुछ दिनों निशा रावल को लेकर उनके पति करण मेहरा ने अजीबोगरीब खुलासे किए थे। उन्होंने यह खुलासा किया था कि निशा रावल का अफेयर उनके ही मुंह बोले भाई रितेश सोतिया के साथ था। करण मेहरा ने यह भी बताया था कि उन्हीं के घर में उनके बेटे के साथ निशा रावल और रितेश सोतिया इस समय रह रहे हैं।

दीपिका कक्कड़

टीवी इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। दीपिका ने टीवी की दुनिया में शानदार काम करके अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वहीं दीपिका कक्कड़ अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं। जब रौनक के साथ तलाक हो गया तो उसके बाद दीपिका कक्कड़ पर भी तलाक के आरोप लगे थे। दरअसल, साल 2011 में अभिनेत्री की मुलाकात शोएब इब्राहिम से हुई थी और साल 2012 में उन्होंने पति रौनक से तलाक ले लिया था। वहीं दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम के साथ खुशी-खुशी अपना जीवन व्यतीत कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button