धार्मिक

राशिफल 24 अगस्त: आज इन 5 राशियों का फायदेमंद रहेगा दिन, भगवान गणेश की रहेगी विशेष कृपा

आज हम आपको बुधवार 24 अगस्त 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 24 अगस्त 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत बढ़िया नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में चल रही परेशानियां समाप्त होंगी। दूसरों की मदद करके आपको खुशी मिलेगी। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप बेवजह का मानसिक तनाव मत लीजिए। कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। कुछ अधूरे कामों को पूरा करने का प्रयास करेंगे, जिसमें सफलता मिलने के योग हैं। आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना होगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का हल्का होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। नौकरी परिवर्तन के योग बन रहे हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। बिगड़े हुए काम बनेंगे। आपको कामकाज में मन मुताबिक लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। विदेश में काम करने वाले लोगों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा कीजिए इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। माता-पिता की तबीयत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को कोई नया अवसर प्राप्त हो सकता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। किसी भी यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बढ़िया नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण अच्छा नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने पेंडिंग काम पूरे कर लेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। भाई बहनों की मदद से आपको लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। किसी सरकारी योजना का फायदा मिलेगा। कुछ दोस्तों के साथ यात्रा के लिए जा सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन फायदेमंद साबित होगा। लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है। घरेलू खर्चों में कमी आएगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपने कामकाज में अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। आपके द्वारा धन अर्जित करने में रुकावट आ सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बनेगी। अगर आपके विरोधी हैं, तो उनकी तरफ से आपको कुछ परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। व्यापार में आप किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगी। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको कामकाज के प्रति काफी सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि कोई जरूरी कार्य बिगड़ सकता है, जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। खास लोगों से मुलाकात होगी। अचानक घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। जीवनसाथी के बदलते व्यवहार से आपका मन काफी चिंतित रहेगा। फालतू की बातों पर ध्यान मत दीजिए। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। कपड़ा व्यापारियों का समय मिलाजुला रहेगा। अगर आप किसी जरूरी कागजात पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, तो उसे ठीक प्रकार से पढ़ लें अन्यथा भविष्य में परेशानी हो सकती है। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। खान-पान पर ध्यान देना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज बिजनेस के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। घर परिवार का माहौल सुख-शांति पूर्वक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा परिणाम मिलने से आपका मन हर्षित होगा। अगर साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। किसी पुरानी योजना का अच्छा लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना होगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से आपका मन परेशान रहेगा। आप अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखें। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जो आपकी बेचैनी का कारण बन सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। अचानक काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नए नए लोगों से दोस्ती होगी लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपने सभी जरूरी कार्य समय पर निपटा लेंगे। व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार में सामान्य फल की प्राप्ति होगी। आप अपने जरूरी कामों को पहले पूरा करने की कोशिश करें। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। विषम परिस्थितियों में समझदारी से काम लेना होगा। किसी मित्र से अचानक मुलाकात होगी, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे।

Related Articles

Back to top button