मनोरंजन

बिकनी में घूम रही विदेशी लड़कियों के बीच अचानक महिला पहुंच गई साड़ी पहनकर, फिर देखिए आगे..Video

समुद्र के किनारे बीच पर घूमने का अपना एक अलग ही मजा होता है। यहां समुद्री रेट को चूमती सूरज की किरणें और आराम से समुद्र किनारे सनबाथ का मजा लेना, इसके अलावा बीच पर कई मनोरंजक खेलों का भी मजा ले सकते हैं। अगर आप कभी समुद्र के किनारे बीच पर गए होंगे, तो आपने भी खूब आनंद लिया होगा। समुद्र के किनारे बीच पर लेट कर आराम फरमाते हुए सुंदरता को भी निहार सकते हैं।

आपने देखा होगा कि बिकनी में कई विदेशी महिलाएं घूमती रहती हैं। इनमें से कई विदेशी महिलाएं नहाते हुए नजर आ जाती हैं, तो कई महिलाओं को आप बीच पर धूप सेंकते हुए भी देख सकते हैं। वैसे देखा जाए तो विदेशों में यह सब आम बात होती है। लेकिन बहुत कम ही ऐसा होता है कि कोई बीच पर पूरी ड्रेस में नजर आता हो। मान लीजिए अगर कोई बीच पर साड़ी में महिला पहुंच जाए, तो माहौल कुछ बदल सा जाएगा।

आपको बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला भारतीय परिधान में समुद्र के किनारे बीच पर पहुंची, जहां पर उसके आस-पास कई विदेशी महिलाएं सिर्फ बिकनी में घूमते हुए नजर आ रही थीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

हालांकि, वीडियो देखने के बाद लोगों को यह एहसास हुआ कि यह बीच भारत के बाहर का लग रहा है, क्योंकि इस वीडियो में ज्यादातर लोग विदेशी ही नजर आ रहे हैं और ज्यादातर विदेशी महिलाएं सिर्फ बिकिनी में ही दिख रही हैं।

समुद्र किनारे साड़ी पहनकर पहुंच गई ये महिला

आप सभी लोग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि वीडियो में बैकग्राउंड में नीला समुद्र नजर आ रहा है, जबकि पथरीले इलाके में एक प्लेटफार्म बना हुआ है, जिस पर से लोगों का आना जाना है। इस प्लेटफार्म पर कई विदेशी महिलाएं बिकनी पहने हुए आती-जाती भी दिखाई दे रही हैं। इसी दौरान भारतीय परिधान साड़ी में एक महिला सिर पर पल्लू ओढ़कर जा रही होती है, जो आम लोगों से थोड़ा अलग नजर आ रही होती है।

महिला जैसे ही आगे बढ़ती है, तो बैकग्राउंड में अन्य विदेशियों को भी बिकनी में देखा जा सकता है। किसी ने इस मोमेंट को अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब ये वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो हो रहा वायरल


इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @darshanvpathak नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। साड़ी पहनकर महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 4 लाख 70 हजार से भी ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है। वहीं 15 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद यह लिखा है कि “अरे काकी कहां पहुंच गई।” वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए यह लिखा कि “क्यों, सिर्फ ये जगहें ऐसे लोगों के लिए ही होती है क्या? ऐसे कपड़ों में भी लोग घूम सकते हैं।” इतना ही नहीं बल्कि एक और यूजर ने लिखा “जब दो अलग दुनिया एक यूनिवर्स में मिली।” इसी तरह लगातार लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button