ये है दुनिया की सबसे खूबसूरत बत्तख, नर एक ही मादा से बनाते हैं संबंध, देखिए वायरल Video

आप सभी लोगों ने बत्तख तो देखी ही होगा। बत्तख देखने में एक बड़ा ही सुंदर पक्षी है, जो जल में निवास करता है। बत्तख अनेकों रंग में होती हैं। गोल-गोल आंखों वाली बत्तख देखने में बड़ी ही प्यारी लगती है। बत्तख के पंख जल रोधी होते हैं, जो बत्तख को आसानी से जल में रहने योग्य बनाते हैं। वैसे तो बत्तख की कई प्रजातियां विश्व भर में पाई जाती हैं परंतु अब इनकी बहुत कम प्रजातियां ही हमें देखने को मिलती हैं।
जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं प्रकृति ने हमें बहुत सी खूबसूरत चीजें दी हैं। लेकिन प्रकृति ने अभी भी हमसे बहुत सुंदर रहस्यों को छुपाया हुआ है। जब भी हमारे सामने प्रकृति की कोई सुंदर कृति आती है, तो हम उसे देखने के बाद हैरत में पड़ जाते हैं। कुछ ऐसा ही कुदरत का एक करिश्मा एक बार फिर से देखने को मिला है। आज हम आपको एक ऐसी बत्तख के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुनिया की सबसे खूबसूरत बत्तख मानी जाती है।
कुदरत का एक करिश्मा है मैंडरिन डक
दरअसल, आज हम आपको दुनिया की जिस खूबसूरत बत्तख के बारे में बता रहे हैं इस बत्तख का नाम मैंडरिन डक (Mandarin Duck) है, जिसकी एक झलक आपका भी दिल जीत सकती हैं। इस छोटी प्यारी बत्तख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद हर कोई हैरान हो जा रहा है। बहुत ही दुर्लभ होने के कारण इस प्यारे से पक्षी के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। मैंडरिन डक ज्यादातर चीन और जापान में पाई जाती हैं।
अगर आप मैंडरिन डक्स देखेंगे, तो ऐसा लगेगा जैसे कि कैनवस पर अलग-अलग रंगों के अलग-अलग शेड बिखेरे गए हों। यह मूल रूप से चीन और जापान में पाई जाने वाली मैंडरिन डक्स है, जो छोटे तालाब झील में रहना पसंद करती हैं और सबसे खास बात उनकी यह है, कि उनके पंख बहुत मजबूत होते हैं और वह उड़कर पेड़ पर भी पहुंच सकती है।
एक ही मादा से संबंध बनाते हैं नर
मैंडरिन बत्तखों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि नर पक्षी एक ही मादा से संबंध बनाते हैं। मैंडरिन बत्तखों की प्रजाति में नर पेड़ में होल बनाते हैं और मादा बत्तख इसमें अंडे देती है। इनकी इसी खास वजह से चीन और जापान जैसे देशों में इन्हें प्यार और निष्ठा का प्रतीक माना जाता है। शादी के मौके पर इन्हें दुल्हन को उपहार स्वरूप भेंट भी किया जाता था। आपको बता दें कि पहले यह बत्तख चीन से बाहर भेजे जाते थे परंतु 1975 के बाद इस पर रोक लगा दी गई थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह खूबसूरत वीडियो
A male mandarin duck, this is their magnificent breeding plumage as they do moult into less vibrant colours out of season
these ducks are a symbol of love and fidelity in some countries as they are monogamous, life partners pic.twitter.com/kicM8RkyDS
— Science girl (@gunsnrosesgirl3) August 19, 2022
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर मैंडेरिन बत्तख का एक वीडियो सामने आया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ट्विटर पर @gunsnrosesgirl3 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मैंडेरिन बत्तख की खूबसूरती से जुड़ा हुआ यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस वीडियो को 1 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं 27 हजार से ज्यादा लोग वीडियो लाइक कर चुके हैं।