धार्मिक

राशिफल 26 अगस्त: मां लक्ष्मी की कृपा से 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, जीवन में आएंगी ढेरो खुशियां

आज हम आपको शुक्रवार 26 अगस्त 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 26 अगस्त 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका जीवन खुशहाल व्यतीत होने वाला है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। किस्मत के बलबूते आपको अपने सभी कामों में बेहतरीन फायदा मिलेगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है. अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। आप दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपके घर में अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। पिताजी से चल रहे वैचारिक मतभेद खत्म होंगे। किसी जरूरी काम में भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले लोगों का आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। कामकाज की बाधाएं खत्म होंगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहद अच्छा नजर आ रहा है। आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अधूरे काम पूरे होंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बनेगी, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने सामने आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होने वाली है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। घर के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा वाद विवाद हो सकता है। किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ेगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आप अपने सभी कार्य तय समय पर पूरे कीजिए। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन होने की संभावना है। घर के बड़े बुजुर्गों की तबीयत को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आप कहीं भी निवेश ना करें क्योंकि आज का दिन ठीक नहीं है। पैसों का उधार लेन-देन करने से भी बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो इस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। नए नए लोगों से दोस्ती होगी लेकिन आप किसी पर भी आंखें मूंद कर भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। किसी प्रॉपर्टी को अच्छे दामों में पाने में सफल हो सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। जिस क्षेत्र में प्रयास करेंगे, वहां पर आप कामयाबी पाएंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शानदार परिणाम लेकर आया है। सफलता आपके कदम चूमेगी। मन की शांति बनी रहेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आपके समाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी, जिससे आपका मनोबल मजबूत रहेगा। व्यापार में लाभ होने के प्रबल योग बने हुए हैं। अगर व्यवसाय से संबंधित यात्रा करते हैं, तो आपको लाभ प्राप्त होगा। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसके चलते कामकाज बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। कामकाज में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिसके चलते आपका मन काफी परेशान रहेगा। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। किसी महिला मित्र की मदद से लाभ होने की उम्मीद नजर आ रही हैं। आप व्यर्थ के विवादों से बचकर रहें। ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आज आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा हानि हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपके कामकाज के तरीकों में सुधार होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। कोई नया कारोबार शुरू करने के लिए समय उत्तम नजर आ रहा है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरे करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। नए-नए कामों की तरफ रुचि बढ़ेगी परंतु आज जोखिम भरे कार्यों से दूर रहना होगा। धन का निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी प्राप्त कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बनेगी। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। किस्मत के बलबूते आपके अधूरे काम पूरे होंगे। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। मकान बनाने का सपना बहुत जल्दी पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक नहीं है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। आज आप अपनी संतान के विवाह संबंधित किसी फैसले पर मुहर लगा सकते हैं। परिवारवालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने के योग बने हुए हैं। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें, अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

Related Articles

Back to top button