अजब ग़जब

यहां लगता है दूल्हे का बाजार, लड़कियां, लड़कों के इन अंगों को चेक कर चुनती हैं अपना वर

शादी के बंधन को पवित्र और सात जन्मों का रिश्ता माना जाता है। लड़का हो या लड़की, हर किसी की ख्वाहिश शादी करने की होती है। हर कोई यही चाहता है कि उसको अपने मनपसंद का जीवनसाथी मिले, जिसके साथ वह अपना जीवन हंसी खुशी व्यतीत करे। अगर किसी को अपने मनपसंद का जीवनसाथी मिल जाता है तो उसका वैवाहिक जीवन खुशहाल व्यतीत होता है और शादीशुदा जिंदगी में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती है।

वहीं अगर किसी को अपनी मनपसंद का जीवनसाथी नहीं मिलता है, तो ऐसे में शादीशुदा जिंदगी में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। इसी वजह से आजकल हर कोई अपनी पसंद की लड़की और लड़का से शादी करना चाहता है। जब शादी की बात आती है, तो पहले दो परिवार मिलते हैं और दो परिवार एक दूसरे से मिलकर पूरी जांच-पड़ताल करते हैं।

इसके बाद लड़का और लड़की को एक दूसरे से मिलवाया जाता है। ताकि वह एक दूसरे को अच्छी तरह से समझ सके जब लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे को पसंद कर लेते हैं तब जाकर परिवार वाले शादी की बात आगे बढ़ाते हैं और उनका रिश्ता पक्का कर देते हैं।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर दूल्हे का बाजार लगता है। जी हां, दूल्हे के इस मेले में लड़के अपने लिए लड़की नहीं चुनते बल्कि यहां पर लड़की अपनी मनपसंद का वर चुनती हैं।

यहाँ लगता है दूल्हे का मेला

भले ही आपको यह बात जानकर थोड़ा अजीब सा लग रहा होगा लेकिन यह बात सच है कि देश में एक ऐसी भी जगह है, जहां पर दूल्हे का मेला लगता है। दरअसल, यह जगह बिहार के मिथिलांचल का है, जहां पर 700 सालों से दूल्हे का बाजार लगता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मेले की शुरुआत 1310 ईस्वी में की गई थी। 700 साल पहले कर्णाट वंश के राजा हरिसिंह देव ने इसे शुरू किया था। शादी एक ही गोत्र में ना हो, बल्कि वर वधू के गोत्र में अलग-अलग हो, इसे शुरू करने का यही मकसद था।

बिना दहेज और बिना किसी तामझाम के होती है शादी

यहां पर लड़की वाले दूल्हा चुनते हैं, जिसकी बोली सबसे ऊंची होती है, दूल्हा उसी का हो जाता है। दूल्हे के इस बाजार में लड़कियां लड़कों को देखती हैं। इसके साथ ही घरवाले भी दूल्हे के बारे में सारी जानकारी लेते हैं। लड़का और लड़की को मिलवाया जाता है। इतना ही नहीं बल्कि लड़के और लड़की की जन्मपत्री भी मिलाई जाती है। जब यह सारी चीजें पूरी हो जाती हैं, तो उसके बाद योग्य वर का चुनाव किया जाता है, जिसके बाद लड़का और लड़की की शादी करवा दी जाती है।

यहाँ पर बिना दहेज और बिना किसी तामझाम के लड़कियां अपने पसंद के लड़कों का चुनाव करती हैं और शादी करती हैं। यहां पर हर वर्ग के लोग अपनी लड़की की शादी के लिए आते हैं और ना ही किसी भी प्रकार का दहेज देना होता है और ना ही लाखों रुपए खर्च करने पड़ते हैं। यह प्रथा मिथिलांचल में आज भी बहुत प्रसिद्ध है। इसमें हजारों युवा आते हैं, हर साल इसका आयोजन किया जाता है।

Related Articles

Back to top button