बॉलीवुड

इन सितारों ने फिल्मों में किन्नर बन बटोरी खूब सुर्खियां, देखें तस्वीरें

हिन्दी सिनेमा जगत में फिल्मी सितारों को हर तरह का किरदार निभाना पड़ता है और सच्चा कलाकार वही है जो खुद को हर किरदार में पुरी तरह से ढाल ले। फिल्म इंडस्ट्री के तमाम कलाकार ऐसे हैं जो अपने किरदार को निखारने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। लेकिन आज हम आपको बताएंगे फिल्म इंडस्ट्री के उन सितारों के बारे में खास जिन्होंने बड़ी स्क्रीन पर निभाया किन्नर का किरदार और खास बात तो यह है कि इस किरदार में दर्शकों का भी उन्हें खूब प्यार मिला।

महेश मांजरेकर

अभिनेता महेश मांजरेकर ने हिन्दी सिनेमा जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यह इंडस्ट्री के शानदार कलाकारों में से एक हैं। 16 अगस्त को जन्में महेश मांजरेकर साल 2013 में फिल्म रज्जो में किन्नर का किरदार निभाते हुए नजर आए थे। इस फिल्म में कंगना रनौत और पारस अरोड़ा मुख्य भूमिका में थे। लेकिन अफसोस यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन महेश मांजरेकर के किरदार को दर्शकों द्वारा बेहद सराहा गया।

सदाशिव अमरापुरकर

साल 1991 में रिलीज हुई महेश भट्ट की फिल्म सड़क में सदाशिव अमरापुरकर विलेन की भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके द्वारा निभाए गए किन्नर के किरदार को आज भी याद किया जाता है। खास बात तो यह है कि इस फिल्म में अपने बेस्ट निगेटिव किरदार के लिए सदाशिव अमरापुरकर ने फिल्मफेयर का पुरस्कार जीता था। लेकिन इस महान कलाकार ने 3 नवंबर 2014 में दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।

आशुतोष राणा

मशहूर किन्नर राजनेता शबनम मौसी की जिंदगी से प्रेरित फिल्म में आशुतोष राणा किन्नर का किरदार निभाते हुए नजर आए थे। इस फिल्म में अपने किन्नर किरदार से उन्होंने दर्शकों के दिलों पर अलग छाप छोड़ी। बता दें कि फिल्म शबनम मौसी में आशुतोष राणा ने किन्नर की जबरदस्त भूमिका निभाई थी। जानकारी के लिए बता दें कि शबनम मौसी पहली ऐसी किन्नर हैं जिन्होंने चुनाव लड़ा भी और उसपर जीत भी हासिल की। यह फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी।

परेश रावल

अभिनेता परेश रावल भी साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म तमन्ना में किन्नर का किरदार निभा चुके हैं। महेश भट्ट द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पूजा भट्ट, शरद कपूर और मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। किन्नर के किरदार में परेश रावल ने दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उनके किरदार ने लोगों में अलग ही छाप छोड़ी थी।

प्रशांत नारायणन

फिल्म मर्डर 2 में अभिनेता प्रशांत नारायणन ने किन्नर का शानदार किरदार निभाया था। इस फिल्म में इमरान हाशमी और जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिका में नजर आए थे। किन्नर बने प्रशांत नारायणन ने फिल्म के विलेन की भूमिका बेहद उम्दा तरीके से निभाई भी। साल 2011 में आई फिल्म मर्डर 2 ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

रवि किशन

भोजपुरी के अलावा बॉलीवुड सिनेमा के जाने-माने कलाकार रवि किशन ने साल 2013 में तिग्मांशु धूलिया की फिल्म बुलेट राजा में किन्नर का धमाकेदार किरदार निभाया था। जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। बता दें कि फिल्म बुलेट राजा में रवि किशन के अलावा सैफ अली खान, सोनाक्षी सिन्हा और जिमी शेरगिल मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

Related Articles

Back to top button