धार्मिक

27 अगस्त शनिश्चरी अमावस्या पर कर लें ये 5 आसान काम, साढ़ेसाती और ढैय्या वालों को मिलेगा लाभ

27 अगस्त 2022 को भाद्रपद की अमावस्या पर शनिश्चरी अमावस्या का योग बन रहा है। अमावस्या तिथि जब शनिवार के दिन होती है तो उसे शनि अमावस्या कहते हैं। भाद्रपद की यह अमावस्या तारीख बहुत ही खास है। जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती और शनि की ढैया का प्रभाव है, अगर वह इस दिन दान पुण्य करते हैं तो उनके लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मौजूदा समय में शनि वक्री हैं और अपनी ही राशि मीन में गोचर कर रहे हैं। वहीं अक्टूबर के महीने में शनि मार्गी हो जाएंगे। उससे पहले अगर शनि की ढैया और साढ़ेसाती से प्रभावित लोग शनिश्चरी अमावस्या पर यह उपाय करते हैं, तो उनको लाभ मिलेगा। बता दें कि इसके बाद साल 2025 में शनिश्चरी अमावस्या पड़ेगी।

शनि की साढ़ेसाती क्या होती है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि ग्रह की साढ़े साती का प्रभाव बहुत ही भयानक और बुरा माना गया है और अच्छा भी साबित हो सकता है, यह व्यक्ति के कर्म पर निर्भर करता है। जिस व्यक्ति के ऊपर शनि की साढ़े साती का प्रभाव है, उसकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। बता दे की साढ़ेसाती यानी साढ़े सात वर्ष की काला वधि।

ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह की चाल बहुत धीमी बताई गई है। शनि ग्रह एक राशि से दूसरी राशि तक जाने में ढाई साल का समय लेता है। इसी को शनि की साढ़ेसाती कहा जाता है। यह एक राशि से उतर रहा होता है और एक राशि पर चल रहा होता है। शनि की साढ़े सात साल तक चलने वाली ग्रह दशा को साढ़े साती कहा जाता है।

आपको बता दें कि हर व्यक्ति के ऊपर जीवन में शनि की साढ़ेसाती आती है। इसलिए इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। शनि देव न्याय प्रिय देवता हैं। यह इंसान के कर्मों के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं। अगर व्यक्ति अच्छा काम जीवन में करेगा, तो उसे शनि देव अच्छा फल प्रदान करेंगे। वहीं गलत काम करने वाले लोगों को शनि देव के प्रकोप का सामना करना पड़ता है।

शनिश्चरी अमावस्या पर ये लोग करें शनि के उपाय

शनिश्चरी अमावस्या के दिन किए गए दान पुण्य शनि की साढ़ेसाती और शनि की ढैया वालों के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होंगे। इसलिए जिन लोगों के ऊपर साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही है, उनको इस दिन शनि के उपाय कर लेना चाहिए।

इनमें से एक है छाया दान

1. शनि अमावस्या पर छाया दान करना बहुत ही कारगर उपाय माना जाता है। इसलिए जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही है, वह इस दिन एक कटोरी में सरसों का तेल लें और उसमें अपना चेहरा देखने के बाद उसका दान कर दें।

2. इसके अलावा आप काले तिल का आटा और शक्कर लीजिए और इसकी गोलियां बना लें। हर शनिवार के दिन आपको चीटियों को यह खिलानी चाहिए। इससे आपको लाभ मिलेगा।

3. शनि अमावस्या के दिन शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से प्रभावित लोगों को काले तिल, काला कपड़ा, कंबल, लोहे के बर्तन, उड़द की दाल का दान करना लाभदायक सिद्ध होगा।

4. शनि के बुरे प्रभाव से बचने के लिए हनुमान जी की पूजा करें। आप शनिवार को गुड़ चना हनुमानजी को अर्पित कीजिए।

5. जब आप शनि की पूजा कर रहे हों, तो उस दौरान आप उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित कीजिए। इसके साथ ही शनि मंत्र “ऊँ शं शनैश्चराय नमः” का रुद्राक्ष की माला से जाप करें। इससे आपको लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button