धार्मिक

राशिफल 27 अगस्त: शनिदेव की कृपा से 6 राशियों को मिलेगा शुभ समाचार, नौकरी में तरक्की के बने योग

आज हम आपको शनिवार 27 अगस्त 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 27 अगस्त 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आप बेहद भाग्यशाली साबित होंगे। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। घर परिवार से जुड़ी हुई परेशानियों का समाधान होगा। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। ऑफिस का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से पेंडिंग काम पूरे कर लेंगे। आपको अपनी कड़ी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। व्यापार में किए गए निवेश का लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज शादीशुदा लोगों का जीवन अच्छा रहने वाला है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक साबित होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। मानसिक चिंता खत्म होगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ आप कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं और अपने मन की बात कहेंगे। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान की तरफ से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको अपनी किस्मत और समय का पूरा साथ मिलने वाला है। व्यापार में निवेश फायदेमंद रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल हो सकते हैं। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय उत्तम नजर आ रहा है। वर्तमान में किए निवेश का भविष्य में बेहतरीन फायदा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार अच्छा चलेगा। नए काम मिलेंगे। आप अपने जीवन में आज कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके दिमाग में लगातार नई नई योजनाएं आएंगी, जिन्हें लागू करने से आपको अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। कामकाज को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है और वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। संतान की तरफ से टेंशन खत्म होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा रहेगा। धन कमाने के नए-नए मौके हाथ लगेंगे, जिनका फायदा जरूर उठाना चाहिए। नए-नए कामों में रुचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। घरेलू खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश कीजिए अन्यथा आगे चलकर धन से जुड़ी हुई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस का वातावरण अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। किसी सहकर्मी की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से बढ़िया नजर आ रहा है। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। कामकाज में मन मुताबिक सफलता हासिल करेंगे। आपके सामने कई अच्छे विकल्प आएंगे, जिसकी वजह से आप अपनी जिंदगी को नई दिशा दे सकते हैं। आप अपने भविष्य के लिए पैसा बचाने का प्रयास करेंगे, जिसमें आपको सफलता हासिल होगी। मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। मनोरंजन के कार्यो में अधिक पैसा खर्च होगा। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप अपनी बुद्धिमानी से अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। किसी निजी काम को पूरा करने में कोई दोस्त आपकी मदद कर सकता है। घर परिवार में कोई उत्सव होने की संभावना बनी हुई है। बच्चों की तरक्की से आपको गर्व और खुशी महसूस होगी। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर करें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। मानसिक शांति बनी रहेगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग प्रभावित होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जो लोग विदेश में काम करते हैं, उन्हें प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। जल्दीबाजी में कोई भी निवेश मत कीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ेगा। संतान की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन-मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपके जीवन में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कमाई अच्छी रहेगी। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने का सोच विचार कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए अन्यथा स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिलता हुआ नजर आ रहा है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। व्यापार कर रहे लोगों का मुनाफा बढ़ेगा। बिगड़े हुए काम बनेंगे। आप किसी जरूरी काम की योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है लेकिन आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, जिससे सब कुछ संतुलित हो जाएगा। किसी सरकारी योजना का लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह आपको वापस प्राप्त होगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज धन का निवेश करने के लिए समय उत्तम नजर आ रहा है। इसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ होगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं। किसी भी व्यक्ति पर अत्यधिक विश्वास करना ठीक नहीं है। जरूरतमंदों की मदद करके आपको सुकून प्राप्त होगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार और दोस्त खुशी के समय और यादगार अवसरों को मनाने के लिए इकट्ठा होंगे। दैनिक कार्य में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना बनी हुई है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ भी प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं इसलिए आपको सावधान रहना होगा। परिवारवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन मिलने के योग बने हुए हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों पर ध्यान देने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button