बॉलीवुड

तलाक के बाद इस आलीशान घर में बेहद खुश रहतीं हैं मलाइका अरोड़ा, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने लटके-झटके से मशहूर हुईं आइटम नंबर गर्ल मलाइका अरोड़ा का नाम तो आए दिन चर्चा में रहता है, इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि उनका अभिनेता अर्जुन कपूर संग चल रहा अफेयर है। बता दें कि फिल्म अभिनेता और निर्देशक अरबाज खान से तलाक लेने के बाद जहां मलाइका अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में हैं वहीं अरबाज खान अपनी नई गर्लफ्रेंड जियोर्जिया अंदरानी संग हमेशा खास वक्त बिताते हुए नज़र आते हैं और अपनी गर्लफ्रेंड जियोर्जिया संग अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते ही रहते हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव है मलाइका

आपको जानकर हैरानी होगी कि लॉकडॉउन में मलाइका अरोड़ा ने अपना ज्यादातर वक्त भी अर्जुन कपूर के साथ बिताया यही नहीं बल्कि वह अर्जुन के साथ भी रहीं। इसके अलावा मलाइका के साथ उनका बेटा अरहान भी है। मलाइका अरोड़ा आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती हैं, इसी के साथ वो अपने घर की तस्वीरे भी अक्सर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं।

देखें आलीशान घर

आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में मलाइका का घर बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। इस तस्वीर में व्हाइट सोफा और कर्टेन्स दिख रहे हैं। इसे देखने के बाद यही लग रहा है कि मलाइका को अपने घर में व्हाइट थीम पसंद है। इसके अलावा मलाइका ने घर में ग्रीनरी का भी खास ख्याल रखा है। जिसके चलते मलाइका अरोड़ा ने अपने घर के कोने-कोने को सजाया हुआ है।यही नहीं बल्कि मलाइका ने घर में छोटे-छोटे प्लान्ट्स भी लगा रखे हैं।

वहीं मलाइका ने अपने बेडरूम की तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें व्हाइट बेड नजर रहा है। मलाइका किसी भी खास त्योहार पर अपने घर को सजाना बेहद पसंद करती हैं। दरअसल, मलाइका क्रिसमस के खास मौके पर अपने घर को बहुत खूबसूरती से सजाती हैं और दीवाली पर उनके घर की सजावट देखकर आप भी उनके घर पर से अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे।

फैशन सेंस के लिए मशहूर

इसके अलावा मलाइका अपनी फैशन सेंस और फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। अक्सर मलाइका फैंस के साथ भी अपने फिटनेस टिप्स शेयर करती ही रहती हैं। फिलहाल फिल्मों और आइटम नंबर से दूर मलाइका अरोड़ा अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के बीच हमेशा एक्टिव रहती हैं और साथ ही अपने पल-पल की अपडेट देती रहती हैं।

नहीं करतीं ट्रोलर्स की परवाह

वहीं दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर चुकी हैं। लेकिन दोनों शादी का फैसला कब लेंगे अब कुछ फैंस यही जानना चाहते हैं। बताते चलें कि अर्जुन कपूर से बड़े होने के चलते मलाइका अरोड़ा को कई बार ट्रोल भी किया जा चुका है। लेकिन मलाइका ट्रोलर्स को छोड़ अपनी लाइफ को अपने तरीके और खुशी के साथ जीना पसंद करती हैं, और किसी की परवाह किए बिना अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अर्जुन कपूर के साथ तस्वीरें भी शेयर करतीं हैं।

Related Articles

Back to top button