मनोरंजन

90’s के अजय देवगन के हमशक्ल का वीडियो हुआ वायरल, देखकर लोग बोले- तेल में भुना हुआ…

दुनिया में एक जैसे दिखने वाले कई लोग मौजूद हो सकते हैं, जिसका प्रमाण विज्ञान भी देता है। ऐसा कहा जाता है कि हर व्यक्ति के दुनिया में सात हमशक्ल होते हैं। हो सकता है कि आपने भी कभी आपके किसी करीबी या दोस्त की शक्ल से मिलने वाले व्यक्ति को देखा होगा। वहीं सोशल मीडिया पर भी अक्सर हमें बॉलीवुड स्टार्स के हमशक्ल देखने को मिलते हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि बॉलीवुड स्टार्स की पॉपुलैरिटी देखकर उनके हमशक्ल सामने आते रहते हैं. कई बार यह डुप्लीकेट्स भी फेमस हो जाते हैं। वहीं कभी-कभी कुछ मजाक के पात्र भी बन कर रह जाते हैं।

आजकल के समय में सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारों के कई डुप्लीकेट्स देखने को मिलते हैं। कुछ डुप्लीकेट्स सिर्फ स्टार्स की कॉपी करके इतने मशहूर हो गए हैं कि उनका रोजगार उसी से चलने लगा है। वहीं स्टार्स के फैंस भी ऐसे ही डुप्लीकेट्स से मिलकर काफी खुश भी हो जाते हैं। इसी बीच बॉलीवुड स्टार अजय देवगन के एक डुप्लीकेट का वीडियो सामने आया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इंटरनेट पर वायरल हुआ अजय देवगन का हमशक्ल

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं अजय देवगन बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े एक्टर हैं। यह अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अजय देवगन ने अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों का खूब मनोरंजन किया है। वहीं सोशल मीडिया पर भी अजय देवगन के हमशक्ल भरे पड़े हैं। इसी बीच अजय देवगन के 90 के दशक के लुक को कॉपी करते हुए एक शख्स का वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि यह शख्स किसी ढाबे में बैठकर खाना आता हुआ नजर आ रहा है। वह काले रंग की कोट पैंट में दिखाई दे रहा है और काला चश्मा भी लगा रखा है, जिसके साथ इस शख्स ने लाल रंग की टाई पहनी हुई है। लेकिन लोगों का ध्यान जो चीज सबसे ज्यादा अपनी तरफ खींच रही है वह है इस व्यक्ति का हेयर स्टाइल। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस शख्स ने बिल्कुल अजय देवगन के 90 के दशक के हेयर स्टाइल की कॉपी कर रखी है।

90 के दशक के अजय देवगन के लुक को कॉपी कर रहे इस शख्स को देखकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं और बेहद फनी कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में पीछे से भोजपुरी में एक वॉइस ओवर सुनाई देता है। भोजपुरी में पीछे से कोई कहता है कि “देखिए अजय देवगन 7 स्टार होटल में नाश्ता कर रहे हैं।” इंटरनेट पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इंटरनेट पर वीडियो हुआ वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tiktok Nepali🇳🇵 (@tiktoknepali)


इस वायरल वीडियो को देखने के बाद यूजर्स इसे सुपरस्टार अजय देवगन की एकदम लोकल सस्ती कॉपी बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए यह लिखा है कि “तेल में भुना हुआ अजय देवगन।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि “ये तो रेमो डिसूजा की कॉपी लग रहा है।” वहीं कुछ यूजर्स ऐसा भी कह रहे हैं कि अजय देवगन के बुरे दिन चल रहे हैं। इस वीडियो को 2 लाख से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button