धार्मिक

राशिफल 29 अगस्त: भोलेबाबा की कृपा से 4 राशियों की सुधरेगी जिंदगी, जीवन में आएगी खुशियों की बहार

आज हम आपको सोमवार 29 अगस्त 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 29 अगस्त 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपके जीवन में जो भी परेशानियां चल रही थीं, उसका समाधान होगा। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ आप किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करेंगे, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। निजी जिंदगी की परेशानियों का हल निकल सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपनी अधूरी मनोकामनाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिसमें सफलता मिलने के प्रबल योग है। कारोबार करने वाले लोगों को बड़ा लाभ मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन हंसी-खुशी व्यतीत होने वाला है। प्रेम जीवन में जो भी परेशानियां चल रही थी, वह खत्म होंगी, बहुत ही जल्द प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलने के योग हैं। अनुभवी लोगों के बीच उठना बैठना हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज कामकाज की बाधाएं खत्म होंगी। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं, जिनका फायदा उठाना चाहिए। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, वह अपनी वर्तमान नौकरी को बदलने का सोच विचार करेंगे जो उनके लिए फायदेमंद रहने वाला है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लंबी यात्रा करने से बचना चाहिए। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है, जिससे आप बहुत खुश होंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज कारोबार करने वाले लोगों को मन मुताबिक फायदा मिलने के योग हैं। आज कहीं निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो आपको अच्छा लाभ देगा। अधूरे कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। बिजनेस करने वाले लोगों को नया काम शुरू करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से कोई बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप कार्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की प्रबल संभावना बनी हुई है। आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते में मजबूती आएगी। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में खुशहाली का वातावरण बनेगा। किसी प्रॉपर्टी से उम्मीद के मुताबिक लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आज आपको आर्थिक फायदा होने के योग बने हुए हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का दिन अच्छा रहेगा, उच्च पद प्राप्ति के योग बने हुए हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी। जिस काम को करना चाहेंगे, उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। कुछ पुराने बनाए गए संपर्क आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। आज आप कुछ नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आपकी जीवन शैली में सकारात्मक बदलाव आएंगे। मानसिक चिंता खत्म होगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग बने हुए हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। पैसो का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। माता-पिता की सेहत में सुधार होना संभव है। आप अपने रुके हुए कामों को आज पूरा करके ही दम लेंगे। आमदनी के नए नए स्रोत प्राप्त होंगे। मित्रों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बहुत बढ़िया नजर आ रहा है। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप मानसिक रूप से काफी खुश नजर आ रहे हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। पहले किए गए निवेश का फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरा कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपके जीवन में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता, ऐसे में आपको भी अपनी बारी का इंतजार करना होगा। वर्तमान में किए गए कार्यों का भविष्य में आपको जरूर फायदा मिलेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप अपने परिवारवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र में काम का बोझ अधिक होने के कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है इसलिए काम के साथ-साथ आराम करने की भी जरूरत है। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। अचानक आपकी किसी बड़ी समस्या का हल निकल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके ऊपर किस्मत मेहरबान रहने वाली है। कारोबार करने वाले लोगों को भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जरुरी मामले में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ मामला कोई चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। कार्य क्षेत्र में पहले से स्थिति बेहतर हो सकती है, जिसे देखकर आपका मन हर्षित होगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। कामकाज की बाधाएं धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी। विदेश में जाकर जो लोग नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें कोई सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकता है। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। अनुभवी लोगों से मुलाकात होती हुई नजर आ रही है. संतान के भविष्य की योजनाओं पर भी आप कुछ धन निवेश कर सकते हैं। आज आपको जल्दीबाजी में फैसला लेने से बचना होगा अन्यथा नुकसानदायक साबित हो सकता है।

Related Articles

Back to top button