धार्मिक

राशिफल 31 अगस्त: गणेश चतुर्थी पर बन रहा शुभ योग, इन 4 राशियों की बदलेगी तकदीर, मिलेगा सुख

आज हम आपको बुधवार 31 अगस्त 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 31 अगस्त 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। अगर आपकी कोई योजना काफी लंबे समय से अटकी हुई है, तो वह पूरी होगी। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं, जिससे आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। व्यापार में गति आएगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, आज उनको विवाह का उत्तम प्रस्ताव मिलने के योग बने हुए हैं। घर में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज नौकरी या बिजनेस करने वाले लोगों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आपके सभी कार्य तेजी से बनते चले जाएंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कार्य में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। करियर में अच्छी तरक्की प्राप्त करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन थोड़ा नरम-गरम नजर आ रहा है क्योंकि सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। परिवार में चिंता और तनाव के बीच कार्यस्थल पर विवाद से बचना होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। आप किसी भी महत्वपूर्ण मामले में जल्दबाजी से फैसला मत लीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। विद्यार्थियों का दिन शानदार नजर आ रहा है। आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी, जिनसे आप अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है अन्यथा संबंधों में कटुता आ सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको लाभ के कई मौके हाथ लग सकते हैं, जिन्हें आप गंवाए नहीं। बिजनेस में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें। इससे आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। माता-पिता के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं। अचानक ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ेगा, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आमदनी के नए नए स्रोत प्राप्त होंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से ठीक नजर आ रहा है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। आपको किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी लेकिन जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बहुत बढ़िया नजर आ रहा है। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आप अपनी मेहनत के दम पर कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलने वाला है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक नजर आ रहा है लेकिन आपको अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन करने से परहेज करना होगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिला-जुला परिणाम लेकर आया है। आप किसी मंदिर में जा सकते हैं। ईश्वर की भक्ति में अधिक मन लगेगा, जिससे मन की शांति प्राप्त होगी। भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनाएंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहना होगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। आप भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए अन्यथा नुकसानदायक साबित हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें सफलता मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं वह कोई दूसरा पार्ट टाइम जॉब भी करने के बारे में सोच विचार करेंगे, जिसके लिए आप समय निकाल सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको अपनी मेहनत का फल निश्चित रूप से प्राप्त होगा। बिजनेस में आ रही बाधाएं किसी दोस्त की मदद से खत्म हो जाएंगी। अचानक धन लाभ होने की उम्मीद है। दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। बाहर के खानपान से परहेज करें। कार्यस्थल का वातावरण अच्छा नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। छात्रों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। मनोरंजन का कोई कार्यक्रम बन सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त होने के योग बने हुए हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए आप पैसा सोच-समझकर खर्च करें। घर का माहौल अच्छा नजर आ रहा है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। अगर प्रेम जीवन में कोई परेशानी चल रही थी, तो वह खत्म हो सकती है। संतान की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता कम होगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा चोट लग सकती है। खास लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिनकी मदद से आपको अपने कामकाज में अच्छा फायदा मिलने के योग हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का दिन अच्छा नजर आ रहा है, आपको मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने के योग हैं।

Related Articles

Back to top button