इन अभिनेत्रियों के बोल्ड अंदाज से उड़ गए थे फैंस के होश, कुछ हुईं बुरी तरह से ट्रोल

बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड अभिनेत्रियां सिर्फ अपनी फिल्मों को लेकर ही नहीं बल्कि अपने फैशन सेंस को लेकर भी सुर्खियों का केंद्र बनी रहती हैं। वहीं कई अभिनेत्रियां इस तरह की ड्रेस पहनकर सामने आ जाती हैं जिसके कारण उनके फैंस भी उन्हें देखकर शर्मा जाते हैं। वहीं अपनी उसी बोल्ड फैशन सेंस के कारण कई बार यह अभिनेत्रियां ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं। खुद उनके फैंस उनकी इस लुक को देखकर नाराजगी तक जाहिर कर देते हैं। तो आइए देखिए किस-किस अभिनेत्री को होना पड़ा अपनी बोल्ड लुक के कारण बुरी तरह से ट्रोल।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड और हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। दरअसल, 2वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा का बेहद बोल्ड अंदाज देखने को मिला था। इस दौरान प्रियंका बोल्ड ड्रेस में दिखी थीं। देसी गर्ल अपनी इसी बोल्ड लुक के कारण सोशल मीडिया पर बुरी तरह सो ट्रोल हो गईं। प्रियंका का यह लुक देखकर फैंस भी हैरान रह गए थे। गौरतलब है कि आखिरी बार प्रियंका को फिल्म द स्काई इज पिंक में देखा गया था, लेकिन अपनी इस फिल्म से प्रियंका दर्शकों को कुछ खास खुश नहीं कर पाईं।
दिशा पटानी
अभिनेत्री दिशा पटानी जो कि अपनी फिटनेस के साथ-साथ अभिनेता टाईगर श्रॉफ संग अफेयर की खबरों के चलते चर्चा में रहती हैं, यह भी अपनी बोल्ड ड्रेस में ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं। बता दें कि फिल्मफेयर अवार्ड्स के दौरान दिशा ने अपनी बोल्ड ड्रेस के कारण खूब सुर्खियां बटोरी थीं, वहीं जब दिशा की इसी ड्रेस में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं तो फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था। फिलहाल ऐसा पहली बार नहीं हुआ था बल्कि इससे पहले भी रिया अपनी बोल्ड लुक को लेकर ट्रोलिंग की शिकार हो चुकी हैं।
सोनम कपूर
फिल्म सांवरिया से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। दरअसल, स्टारडस्ट अवार्ड्स में सोनम कपूर का बोल्ड लुक भी उनके फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था। जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया गया। बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग शादी रचाई। सोनम कपूर अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति आनंद आहूजा संग अपनी वीडियोज और तस्वीरें शेयर करती ही रहती हैं।
जाह्नवी कपूर
फिल्म धड़क से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के नाम से तो आप सभी वाकिफ ही हैं। बता दें कि जाह्नवी कपूर भी अपने बोल्ड ड्रेस लुक को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं। दरअसल, Elle Beauty Awards 2019 में अपनी बोल्ड ड्रेस के कारण जाह्नवी कपूर खूब चर्चा में रही। लेकिन उनके फैंस ने इस ड्रेस में जाह्नवी कपूर को कुछ खास पसंद नही किया। फिल्म धड़क के बाद जाह्नवी अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। जिसमें गुंजन सक्सेना मुख्य है। बता दें कि फिल्म पर आरोप लग रहे हैं कि इसमें वायुसेना की छवि खराब करने की कोशिश की गई है।