अजब ग़जब

भारत समेत अन्य देशों में कितनी है लड़कियों की शादी की औसत आयु? जानिए

वैसे देखा जाए तो शादी-ब्याह और रिश्तो का फैसला इंसान के लिए बेहद निजी मामला होता है। लेकिन आजकल के इस युग में जब हर चीज कानून से तय होती है तो जाहिर है कि निजी संबंध और रिश्तो के मामले पर भी कानून की छाया साफ दिखेगी। अक्सर देखा गया है कि अभिभावक अपने बच्चों से यह पूछना उचित समझते हैं कि वह शादी कब करेंगे? वहीं अगर हम महिलाओं की बात करें, तो यह सब बातें 18-20 साल की उम्र से ही शुरू हो जाती हैं।

अगर आप अपने प्रेमी से अपने संबंधों को लेकर गंभीर होते हैं, तो आपके रिश्तेदार इस विषय पर आपके साथ नोकझोंक और सवाल खड़े करने लगते हैं। वहीं पुरुषों से भी हो सकता है कि अक्सर इस तरह के प्रश्न पूछे जाते हों। जहां देश आर्थिक रूप से जितना ज्यादा स्थिर और उन्नत है, वहां के लोगों को लगता है कि वह देर से शादी कर लेंगे।

मौजूदा समय में विश्वस्तर पर शादी का सामान्य चलन परिवर्तित हो गया है। आजकल लोग जल्दी नहीं बल्कि देर से शादी करना पसंद कर रहे हैं। लोग तब तक प्रतीक्षा करते हैं जब तक वह इस बंधन में बंधने के लिए निश्चिंत ना हो जाएं। परंतु सच तो यह है कि हर जगह पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

तो चलिए विभिन्न देशों में महिलाओं की शादी किस उम्र में होती है? और उसके आंकड़े क्या हैं? इस पर एक नजर डालते हैं।

भारत

भारत के ग्रामीण इलाकों में महिलाओं की शादी की औसत आयु 22 वर्ष है। लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि शहरी इलाकों की महिलाएं 26 वर्ष की आयु में भी शादी करती हैं। वैसे देखा जाए तो आर्थिक विकास के साथ-साथ मानसिकता में भी काफी बदलाव देखने को मिला है और भारत में शादी की औसत उम्र में सुधार भी हुआ है।

मैक्सिको

अगर हम मैक्सिको की बात करें तो अल्पआयु में विवाह का एक अत्यंत बुरा इतिहास रहा है। लेकिन कानून में परिवर्तन किए गए तब से 20 के दशक की शुरूआत से उम्र सीमा में बदलाव आया है परंतु आज के लिए भी विवाह के लिए 23 साल की उम्र बहुत कम है। महिलाएं सिर्फ विवाह करने के लिए होती हैं, वह गृहिणी होती हैं, जो बच्चों को पालती हैं तथा परिवार की देखभाल करती हैं, यह मैक्सिको में सोच अभी भी आम है।

रूस

रूस में शादी की औसत उम्र 24 साल की है, जो एक बड़ा सुधार है। पश्चिम की महिलाएं इस बारे में सोच विचार करते हुए शादी के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पसंद कर रही हैं। पश्चिम के मुताबिक अभी भी उम्र 24 साल है। विश्वविद्यालय की शिक्षा पूर्ण करने के लिए यह पर्याप्त है और साथ ही मानसिक रूप से यह समझने के लिए भी है कि वह अपनी जिंदगी वास्तव में किसके साथ व्यतीत करना चाहती हैं।

चीन

अगर हम चीन की बात करें, तो विश्व के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले इस देश में विवाह की औसत उम्र भारत की तुलना में ज्यादा है। यहां विवाह की औसत उम्र 25 साल है। चीन में औसत विवाह की उम्र सामान्य बात है।

स्पेन

स्पेन में शादी की औसत आयु 27 साल है लेकिन अत्यधिक भावुक रूप में दिखने की वजह से स्पेनिश महिलाएं जल्दी शादी कर लेती हैं। भले ही स्पेन में कानून लोगों को जल्दी शादी करने की अनुमति दे देता है परंतु उनमें से ज्यादातर इस बंधन में बंधने की जल्दीबाजी नहीं करते हैं।

जापान

जापान में महिलाओं की शादी की औसत उम्र 29 साल की है लेकिन जापानी महिलाएं 30 साल के आसपास शादी कर लेती हैं। उनमें से ज्यादातर महिलाओं का ऐसा मानना है कि इसके पीछे की वजह उनका कैरियर है। इन दिनों जापान की अधिकांश महिलाओं के लिए आर्थिक स्वतंत्रता बहुत महत्वपूर्ण है। वह एक सफल करियर बनाने के लिए कोशिश करती रहती हैं। जब उन्हें कोई योग्य व्यक्ति मिल जाता है तो उसके बाद ही वह शादी करती हैं।

फिनलैंड

फिनलैंड की महिलाएं पुरानी परंपराओं को महत्व नहीं देती हैं। अगर यहां पर कोई महिला 30 साल तक शादी नहीं करती है, तो उसे असफल मान लिया जाता है।

फ्रांस

फ्रांस में शादी की औसत आयु 32 वर्ष तय की गई है। जैसा कि हम लोग जानते हैं फ्रांस को सुपर रोमांटिक देश के रूप में देखा जाता है। यहां पर बहुत से लोग ऐसे हैं जो विशेष रूप से अपने साथी को विवाह का प्रस्ताव देने के लिए आते हैं लेकिन यहां की महिलाएं प्रेमी और विवाह के बारे में नहीं सोचती हैं। यहां पर वातावरण भले ही प्रेम भरा है परंतु शादी की प्राथमिकता कम है। अनेक जोड़े डेटिंग करते हैं और आखिर में वह शादी से पहले साथ रहते हैं। यहां पर ज्यादातर बच्चे शादी से पहले ही जन्म ले लेते हैं और माता-पिता बाद में विवाह करते हैं।

इटली

इटली में शादी की औसत आयु 33 साल की है। इसी वजह से यहां पर लोगों के लिए 30 साल तक अविवाहित रहना कोई हैरान कर देने वाली बात नहीं है। महिलाएं शादी के लिए 30 साल तक इंतजार करती हैं और सबसे दिलचस्प बात यह है कि अपने जीवनसाथी की तुलना में ज्यादा समय तक जिंदा भी रहती हैं।

Related Articles

Back to top button