धार्मिक

किन्नरों को भूलकर भी दान न दें ये 5 चीजें, वरना रूठ कर घर छोड़ चली जाएंगी मां लक्ष्मी

हिंदू धर्म में दान करना बहुत पुण्यदायी कार्य माना गया है। ऐसा माना जाता है कि दान-पुण्य करने से ईश्वर का तो आशीर्वाद प्राप्त होता ही है, इसके साथ ही घर में सुख-शांति और बरकत भी आती है। सनातन धर्म में कोई भी त्योहार तब तक पूर्ण नहीं होता है, जब तक आप किसी जरूरतमंद को दान नहीं कर देते। जरूरतमंद लोगों की मदद करना मानव जीवन के लिए सबसे बड़ा कार्य है। वहीं किन्नरों को भी दान देना एक पुण्य कर्म माना जाता है।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं चाहे शादी हो या बच्चे का जन्म हो, इन खास अवसरों पर लोग खुशी मनाते हैं और इन्हीं खास मौकों पर किन्नरों के घर में आकर नाच गाना और दक्षिणा देने की भी परंपरा है। अगर कोई मांगलिक अवसर या त्यौहार होता है तो उस पर भी किन्नरों को दान-दक्षिणा देने की परंपरा है। अगर किन्नर खुश होकर आपको दुआ देते हैं, तो इससे जीवन हमेशा सुखी पूर्वक व्यतीत होता है।

ऐसा कहा जाता है कि किन्नरों के आशीर्वाद से घर में सुख-समृद्धि और तरक्की आती है। इसलिए किन्नरों को हमेशा दिल खोलकर दान देना चाहिए। परंतु ऐसी 5 चीजें हैं, जिन्हें आपको भूलकर भी किन्नरों को दान नहीं देना चाहिए अन्यथा इन चीजों को दान करने से आपको कंगाल होते देर नहीं लगेगी। आखिरी ऐसी 5 चीजें कौन सी हैं, जो किन्नरों को दान देने से बचना चाहिए? चलिए जानते हैं इसके बारे में…

किन्नरों को पुराने कपड़े ना करें दान

जब आपके घर में कोई शादी हो या फिर बच्चे का जन्म हो या फिर कोई अन्य शुभ कार्य हो रहा होता है, तभी आमतौर पर किन्नर घर पर आते हैं। जब किन्नर आपके घर पर आते हैं, तो आप उनको भूलकर भी पुराने कपड़े ना दें। अन्यथा इसकी वजह से आपके परिवार पर विपत्तियों का पहाड़ टूट सकता है और घर का धन भी खत्म हो सकता है। इसलिए शुभ कार्य के दौरान जब भी किन्नर आपके घर पर आए तो आप उन्हें हमेशा नए कपड़े ही दान कीजिए, जिससे खुश होकर आपको खूब सारी दुआएं देकर जाएं।

भूलकर भी न करें झाड़ू का दान

जैसा कि हम सभी लोग यह जानते हैं कि झाड़ू को धन की देवी माता लक्ष्मी जी का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि माता लक्ष्मी जी को झाड़ू अत्यंत प्रिय है। इसलिए भूलकर भी झाड़ू को कभी भी किन्नरों या फिर अन्य किसी व्यक्ति को दान ना करें। अगर आप उन्हें झाड़ू दिलवाना ही चाहते हैं, तो आप उन्हें पैसे दे सकते हैं, जिससे वह खुद दुकान पर जाकर झाड़ू खरीद सकते हैं।

किन्नरों को तेल का दान करने से करें परहेज

हर घर में तेल होता है, जिसका इस्तेमाल खाना बनाने और शरीर पर लगाने के लिए किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रसोई के तेल को भूलकर भी किन्नरों को दान नहीं करना चाहिए अन्यथा ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार पर बड़ी आफत आने की संभावना होती है और घर का सारा सुख वैभव खत्म होने की संभावना रहती है।

प्लास्टिक का सामान दान न करें

धार्मिक शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि जब भी किसी से भी मौके पर किन्नर घर पर बधाई देने के लिए आएं, तो उन्हें प्लास्टिक का सामान दान नहीं देना चाहिए, क्योंकि इसकी वजह से परिवार के सदस्यों की तरक्की रुक सकती है। इतना ही नहीं बल्कि आर्थिक तंगी भी झेलना पड़ सकता है।

अशुभ माना जाता है स्टील का सामान देना

अगर किन्नर आपके घर पर किसी भी शुभ मौके पर आते हैं, तो वह आपके परिवार को दुआ देते हैं। ऐसे में इस खास मौके पर आप उनको स्टील का सामान ददन न दें। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से घर में मानसिक अशांति उत्पन्न हो सकती है और परिवार के लोगों में क्लेश की स्थिति पैदा हो सकती है। इतना ही नहीं बल्कि परिवार के सदस्यों को लाइलाज बीमारियां भी अपना शिकार बना सकती हैं।

Related Articles

Back to top button